शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

4 वर्षीय मासूम बच्चे का कुएं में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

चेनारी /  थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेशपुर गांव के सिवान में एक 4 वर्षीय मासूम बच्चे की शव बरामद हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गणेशपुर गांव के बधार में धान की कटाई कर रहे लोगों ने कुएं के पास जाकर देखा तो कुएं में एक शव पड़ा हुआ था। वही लोग

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
6 दिसंबर 2022, 06:33 PM IST (6 दिसंबर 2022) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
चेनारी /  थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेशपुर गांव के सिवान में एक 4 वर्षीय मासूम बच्चे की शव बरामद हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गणेशपुर गांव के बधार में धान की कटाई कर रहे लोगों ने कुएं के पास जाकर देखा तो कुएं में एक शव पड़ा हुआ था। वही लोगों के शोरगुल के बाद घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे।घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दिया। मिली सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि उक्त जगह के कुए से 4 वर्षीय मासूम बच्चे की   शव बरामद हुई है। शव की पहचान शिवसागर थाना क्षेत्र के बड्डी गांव निवासी उमेश पासवान के 4 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार के रूप में पहचान हुई है। बता दें कि 4 वर्षीय सत्यम कुमार की शव मिलने की जानकारी परिजनों को प्राप्त हुई तो आनन-फानन में परिजन घटनास्थल पर पहुंचे हुए थे।वही परिजन का कहना है कि उनका अपना ही बहनोई ने हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया है।

स्पीड फोर्स इलेक्ट्रिक बाइक के शो रूम का हुआ उद्घाटन

घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर भारी संख्या में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है।वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर मृतक के परिजनों को सौंप दी जाएगी। खबर लिखे जाने तक थाने में परिजनों द्वारा आवेदन नहीं दी गई थी।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें