शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  
क्राइम बिहार ब्रेकिंग न्यूज़

दिनदहाड़े CSP संचालक को गोली मारकर करीब तीन लाख की लूट, गया रेफर

M
Media Darshan संवाददाता, Media Darshan
25 सितंबर 2026, 10:07 AM IST (25 सितंबर 2026) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 05:50 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook



औरंगाबाद | मीडिया दर्शन : औरंगाबाद के फेसर थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह बाइक सवार अपराधियों ने बैंक ऑफ बड़ौदा के सीएसपी संचालक को गोली मारकर करीब तीन लाख रुपये लूट लिए। घटना बद्री बिगहा और पिरौटा गांव के बीच की बताई जा रही है। गोली लगने से पिरौटा गांव निवासी कामेश्वर प्रसाद के 32 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर कर दिया।

सीएसपी खोलने जा रहे थे संचालक

जानकारी के अनुसार, प्रदीप कुमार कुरहमा गांव में बैंक ऑफ बड़ौदा का ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) संचालित करते हैं। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे वह अपने घर से बाइक से सीएसपी खोलने के लिए कुरहमा जा रहे थे। इसी दौरान बद्री बिगहा और पिरौटा के बीच बाइक सवार अपराधियों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया।

बताया गया कि दो बाइक पर सवार अपराधियों ने पहले प्रदीप कुमार के साथ मारपीट की। इसी दौरान एक अन्य अपराधी भी मौके पर पहुंचा। अपराधियों ने उनके पास मौजूद रुपये छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर एक अपराधी ने उनकी जांघ में गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह सड़क पर गिर गए।

रुपये और लैपटॉप लेकर फरार हुए अपराधी

घटना के बाद अपराधियों ने प्रदीप कुमार के पास रखे करीब तीन लाख रुपये, लैपटॉप और अन्य सामान ले लिया। इसके बाद सभी अपराधी बाइक से फरार हो गए। घायल प्रदीप ने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ आदित्य कुमार और फेसर थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

पुलिस अपराधियों की पहचान और घटना से जुड़े सुराग जुटाने में लगी है। अपराधियों के भागने की दिशा और हुलिये के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। संभावित ठिकानों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच चिंता का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।