मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

अपराधियों ने चंद घंटों में गायब किया 1972 में बने नहर पुल, खुद को बताये सिचाई विभाग के कर्मी

60फीट लंबा, 10 फीट चौड़ा और 12 फीट पुल बनाने में लगा था 20 टन लोहा   नासरीगंज/रोहतास। बिहार के सासाराम जिले के नासरीगंज प्रखंड क्षेत्र में अमियावर स्थित आरा मुख्य नहर पर बना लोहे का पुल गायब हो गया है। 60 फीट लंबा, 10 फीट चौड़ा व बारह

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
9 अप्रैल 2022, 08:42 AM (9 अप्रैल 2022) 312 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

60फीट लंबा, 10 फीट चौड़ा और 12 फीट पुल बनाने में लगा था 20 टन लोहा

नासरीगंज/रोहतास। बिहार के सासाराम जिले के नासरीगंज प्रखंड क्षेत्र में अमियावर स्थित आरा मुख्य नहर पर बना लोहे का पुल गायब हो गया है। 60 फीट लंबा, 10 फीट चौड़ा व बारह फीट ऊंचे पुल को सोमवार को जेसीबी से उखाड़कर किसी वाहन से ले जाने की बात सामने आ रही है। प्रशासन व जल संसाधन विभाग को इस करतूत की भनक तक नहीं लगी। (अपराधियों ने चंद घंटों)

चोरों ने इस हैरतअंगेज चोरी की घटना को दिनदहाड़े अंजाम दिया। ग्रामीणों ने बताया चोरों ने पुल को गैस कटर से काट दिया और जेसीबी से उसे उखाड़ कर गाड़ी पर लाद लिया और आराम से चलते बने। बाद में पता चला कि वे सिंचाई विभाग के अधिकारी नहीं, बल्कि चोर थे। हकीकत जानकर जहां ग्रामीण भी हैरत में पड़ गए तो दूसरी तरफ स्‍थानीय प्रशासन में भी पुल चोरी होने की घटना से खलबली मच गई। (अपराधियों ने चंद घंटों)

चोरी होने के बाद पता चला कि दिया गया झांसा

लगभग 60 फीट लंबा और 12 फीट ऊंचा लोहे का पुल जब चोरी हो गया, तब ग्रामीणों और विभाग को समझ में आया कि उन्हें झांसा दिया गया है| इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने थाने में केस दर्ज कराया| जिस तरह से दिनदहाड़े चोरों ने नहर पर बने लोहे का पूरा पुल चुरा लिया, उस पर सवाल खड़े हो रहे हैं| वहीं सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर अरशद कमाल शम्सी ने कहा कि इस मामले की शिकायत दर्ज करा दी है| चोरों ने लोगों को झांसा दिया था कि वे विभागीय आदेश पर पुल को काटने आए हैं|

दो ट्रकों की टक्कर में केबिन में फंसे चालक को रेस्क्यू कर निकाला गया बाहर, हालत चिंताजनक
1972 में बना था पुल

रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र के अमियावर में आरा कैनाल नहर पर सन 1972 के आसपास बनाए यह लोहे का पुल बनाया गया था| सबसे मजे की बात है कि सिंचाई विभाग के अधिकारी होने का झांसा देकर चोरों ने स्थानीय विभागीय कर्मियों की मदद भी ली और उनकी मौजूदगी में पूरा पुल ही चुरा लिया|

विभाग ने पुल के बगल में एक कंक्रीट का समानांतर पुल भी बनाया है लेकिन लोहे के पुल के चोरी से सब हैरान हैं| पुल के चोरी हो जाने के बाद जब स्थानीय अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी मिली तो वो हैरान रह गए. इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है|

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!