सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

एनटीपीसी कहलगाँव द्वारा नैगम सामाजिक एकता के तहत प्रदर्शनी फूटबॉल मैच आयोजित

पटना/भागलपुर :  एनटीपीसी कहलगाँव अपने मूल्य लक्ष्य विद्युत उत्पादन के साथ साथ सामाजिक  सराकारों के प्रति सदैव संवेदनशील भावना से कार्य करती है। नैगम सामाजिक दायित्व  के तहत एनटीपीसी स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग से कहलगांव के दीप्तिनगर अवसीय प

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
6 जनवरी 2023, 04:31 PM (6 जनवरी 2023) 837 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
पटना/भागलपुर :  एनटीपीसी कहलगाँव अपने मूल्य लक्ष्य विद्युत उत्पादन के साथ साथ सामाजिक  सराकारों के प्रति सदैव संवेदनशील भावना से कार्य करती है। नैगम सामाजिक दायित्व  के तहत एनटीपीसी स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग से कहलगांव के दीप्तिनगर अवसीय परिसर स्थित जीवन ज्योति अस्पताल मैदान में चाईटोला एवं बंशीपुर गाँव के बीच प्रदर्शनी फूटबॉल मैच दिनांक 06 जनवरी 2023 को आयोजित किया गया।
खिताबी मुकाबले के पूर्व परियोजना प्रमुख अरिंदम सिन्हा, कार्यकारी निदेशक (कहलगाँव), द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रदर्शनी फूटबॉल मैच का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर व्यवसायिक उत्कृष्टता समकक्ष मूल्यांकन सम्मेलन में आए हुए विशिष्ट अतिथि भी शामिल हुए ।

जरूरतमंद लोगों के बीच सीओ ने किया कंबल का वितरण

प्रदर्शनी फूटबॉल में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मैच 2-2 गोल पर ड्रॉ घोषित होने पर, पेनाल्टी शूट आउट के द्वारा चाई टोला की टीम ने गोल कर 1-0 से खिताब अपने नाम किया।
मुख्य अतिथि अरिंदम सिन्हा, कार्यकारी निदेशक (कहलगाँव),  द्वारा विजेता चाई टोला एवं उप विजेता बंशीपुर को ट्राफी प्रदान किया गया। कार्यकारी निदेशक (कहलगांव), ने अपने संबोधन में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों को अपनी शुभकामना देते हुए उनके खेलभावना की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि नैगम सामाजिक दायित्व के तहत जल्द ही ग्रामीण बालिकाओं के लिए भी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जो ग्रामीण खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने में सहायक रहेगा । इस अवसर पर सौरभ शर्मा, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), एनटीपीसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं स्पोर्ट् कौंसिल के सदस्यगण उपस्थित थे।
मारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!