शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

रामचरितमानस विवाद पर कांग्रेस विधायक ने शिक्षा मंत्री को दी माफी मांगने की नसीहत

 सासाराम। जिले के करगहर विधानसभा से कांग्रेस विधायक संतोष कुमार मिश्रा ने शिक्षा मंत्री डॉ. चंद्रशेखर से माफी मांगने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि रामचरितमानस उन जैसे लोगों के लिए कानून की किताब की तरह है। कांग्रेस विधायक ने रामचरित मान

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
17 जनवरी 2023, 07:44 PM IST (17 जनवरी 2023) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

 सासाराम। जिले के करगहर विधानसभा से कांग्रेस विधायक संतोष कुमार मिश्रा ने शिक्षा मंत्री डॉ. चंद्रशेखर से माफी मांगने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि रामचरितमानस उन जैसे लोगों के लिए कानून की किताब की तरह है। कांग्रेस विधायक ने रामचरित मानस पर शिक्षा मंत्री के बयान की निंदा करते हुए कहा की शिक्षा मंत्री डॉ. चंद्रशेखर को इस मामले में अपनी बात वापस लेकर सार्वजनिक रूप से माफी मांग लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ उनका व्यक्तिगत बयान नहीं है बल्कि उनके पार्टी का भी यही स्टैंड है। वे शिक्षा मंत्री के बयान से सहमत नहीं है और उस पर पूरी तरह से खुलकर अपनी असहमति व्यक्त करते हैं। उन्होंने करगहर में कहा कि जिस कालखंड में गोस्वामी तुलसीदास ने इस पवित्र धर्म-ग्रंथ की रचना की। उस कालखंड का संदर्भ क्या था? सामाजिक परिवेश कैसी थी ? जिसको देखते हुए रामचरित मानस की रचना की गई थी। उस परिस्थिति और संदर्भ को भी उन्हें देखना चाहिए। उन्होंने मंत्री के बयान से पूरी तरह से असहमति व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनका तथा उनके पार्टी का स्टैंड है। मंत्री से आग्रह है कि वह इस मामले में अपनी बात वापस लेकर माफी मांग लें। बता दें कि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने रामचरितमानस को नफरत फैलाने वाला ग्रंथ करार दिया था। जिसके बाद पूरे प्रदेश में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।