गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

अमृत महोत्सव के दूसरे दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने लोगों का मोहा मन

पटना:-सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, पटना द्वारा मधुबनी के टाउन क्लब मैदान में आयोजित पांच दिवसीय आजादी का अमृत महोत्सव फोटो प्रदर्शनी सह सांस्कृतिक कार्यक्रम के दूसरे दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
29 जनवरी 2023, 08:34 PM IST (29 जनवरी 2023) अपडेट: 4 नवंबर 2026, 11:01 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना:-सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, पटना द्वारा मधुबनी के टाउन क्लब मैदान में आयोजित पांच दिवसीय आजादी का अमृत महोत्सव फोटो प्रदर्शनी सह सांस्कृतिक कार्यक्रम के दूसरे दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राजनगर के विधायक रामप्रीत पासवान ने फ़ोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मौके पर केंद्रीय संचार ब्यूरो, पटना के कार्यक्रम प्रमुख सह क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी पवन कुमार सिन्हा, सहायक निदेशक एन एन झा, एएमयू के हिंदी विभाग के प्रोफेसर डॉ मंगला नंद झा, मधुबनी के सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र यादव, सामाजिक कार्यकर्ता ज्योति मंडल उपस्थित थें।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनगर के विधायक रामप्रीत पासवान ने कहा कि फोटो प्रदर्शनी में जिस प्रकार आजादी के घटनाक्रमों को प्रदर्शित किया गया है, सरकार की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई है, उससे समाज के लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शानदार कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री के द्वारा बीते 8 वर्षों में गरीबों, दिव्यांगजनों, महिलाओं, युवाओं के लिए बहुत सारी योजनाएं लाई गई हैं। ये योजनाएं देश का दशा और दिशा बदलने का कार्य कर रही हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के हिंदी विभाग के प्रोफेसर डॉ आनंद झा ने कहा कि यह कार्यक्रम हमारे स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा देश की आजादी में किए गए योगदान के उत्सव मनाने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि आजादी न जाने कितने ही महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के उपरांत प्राप्त हुई है, इसे कभी भूलना नहीं चाहिए। यह प्रदर्शनी हमें उन्हीं घटनाओं की याद दिलाती है।

उद्योग विभाग के द्वारा एक दिवसीय शिविर का हुआ आयोजन

कार्यक्रम के दौरान मंत्रालय के विभागीय कलाकारों एवं पंजीकृत सांस्कृतिक दल के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लोगों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों के बीच आजादी क्वेस्ट ऐप पर ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और सफल प्रतिभागियों को मौके पर ही पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम स्थल पर कृषि विज्ञान केन्द्र, चैनपुरा, मधुबनी, मखाना अनुसंधान केंद्र, दरभंगा, मधुबनी पेंटिंग आदि के स्टॉल लगाए गए हैं। शंकर नेत्रालय, मधुबनी द्वारा मुफ्त आंख जांच शिविर का भी आयोजन किया गया।(अमृत महोत्सव के दूसरे)

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें