गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी कॉलेजिएट स्कूल का जलवा बरकरार

बेगूसराय: बीएसएस कॉलेजिएट प्लस टू स्कूल बेगूसराय ने एससीईआरटी पटना में आयोजित 50वीं राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी 2022-23 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जोनल स्तरीय प्रतियोगिता हेतु सफलता प्राप्त करने में सफल रहा। बेग

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
6 जनवरी 2023, 10:08 PM IST (6 जनवरी 2023) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 12:09 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
बेगूसराय: बीएसएस कॉलेजिएट प्लस टू स्कूल बेगूसराय ने एससीईआरटी पटना में आयोजित 50वीं राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी 2022-23 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जोनल स्तरीय प्रतियोगिता हेतु सफलता प्राप्त करने में सफल रहा। बेगूसराय जिले से तीन प्रदर्श का चयन कोलकाता में आयोजित पूर्वी भारत विज्ञान मेला 2023 हेतु किया गया है। राज्य स्तर से चयनित ये तीनों प्रतिभागी जिले के अनुकरणीय विद्यालय बीएसएस कॉलेजिएट प्लस टू स्कूल बेगूसराय के छात्र हैं। प्रथम बार ऐतिहासिक रूप से एक ही विद्यालय से 3-3 प्रदर्श का चयन राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता हेतु किया गया है। उप विषय हमारे लिए गणित के अंतर्गत डॉ. अभय कुमार ललन के मार्गदर्शन में कक्षा दशम का छात्र सार्थक वत्स तथा उप विषय सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी में उन्नति के अंतर्गत अखिलेश कुमार के मार्गदर्शन में कक्षा नवम का छात्र अनिकेत अग्रवाल तथा अन्य उप विषय में कक्षा नवम का छात्र आदित्य कुमार चौधरी ने राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता हेतु सफलता प्राप्त किया है।

 बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में पर्यवेक्षिका की दर्दनाक मौत

 
लोग दे रहे हैं राष्ट्रीय स्तर पर भी सफल होने की शुभकामनाएं
इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षा के डी पीओ डॉक्टर जमाल मुस्तफा ने कहा कि यह जिले के लिए गौरव की बात है। चयनित प्रतिभागी,मार्गदर्शक शिक्षक, एवं उसके अभिभावक धन्यवाद के पात्र हैं।उन्होंने पूरे विद्यालय परिवार को साधुवाद देते हुए बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर भी सफल होने की कामना करते हुए अग्रिम शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सुबोध कुमार ने सभी प्रतिभागी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया।
बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने भी दी है बधाई
बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के संयुक्त सचिव डॉ सुरेश प्रसाद राय, जिला सचिव रंजीत कुमार, अध्यक्ष उमानंद चौधरी,उपाध्यक्ष भागीरथ राय, बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला संयोजक हर्षवर्धन, विद्यालय के अवकाश प्राप्त शिक्षक राजेंद्र नारायण सिंह, चंद्र भूषण सिंह,अनुग्रह नारायण सिंह आदि ने विद्यालय परिवार को साधुवाद देते हुए विद्यालय के चयनित प्रतिभागी के उज्जवल भविष्य की कामना की।
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें