मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

नये पुलिस कर्मियों को गांधी मैदान में सीएम नीतीश बांटेंगे नियुक्ति पत्र

बिहार में बेरोजगारी और नौकरी को बड़ा मुद्दा बनानेवाले सत्तारूढ़ महागठबंधन ने विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों की पहचान कर उसे यथाशीघ्र भरने के लिए जो अभियान छेड़ा हुआ है उसका ही नतीजा है कि तमाम क्षेत्रों में बंपर वेकेसियां निकल रही हैं। दूसर

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
15 नवंबर 2022, 02:47 AM (15 नवंबर 2022) 628 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

बिहार में बेरोजगारी और नौकरी को बड़ा मुद्दा बनानेवाले सत्तारूढ़ महागठबंधन ने विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों की पहचान कर उसे यथाशीघ्र भरने के लिए जो अभियान छेड़ा हुआ है उसका ही नतीजा है कि तमाम क्षेत्रों में बंपर वेकेसियां निकल रही हैं। दूसरी ओर सरकार की कोशिश यह दिखाने की भी है कि वह लोगों को यथाशीघ्र अधिक से अधिक रोजगार देने के लिए तत्पर और कटिबद्ध है। इसके लिए नियुक्ति पत्र वितरण के कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं और इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद ही पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में नए पुलिस कर्मियों को बड़े पैमाने पर नियुक्ति पत्र बांटने वाले हैं। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आगामी 16 नवंबर को 10459 नये पुलिस कर्मियों को नियुक्ति पत्र दिया जाने वाला है। पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश अपने हाथों से नये पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र देंगे। इसके लिए पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सभी पुलिस कर्मियों को सीएम नीतीश अपने हाथों से नियुक्ति पत्र देंगे। नियुक्ति पत्र पाने वालों में 8246 सिपाही एवं 2213 अवर निरीक्षक शामिल होंगे। इसको लेकर तैयारियां चल रही है, जिसका बिहार के मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी, एडीजी सहित कई आलाधिकारियों ने आज निरिक्षण किया। उल्लेखनीय है कि गांधी मैदान में सीएम नीतीश के हाथों नियुक्ति पत्र पाने वाले पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी वर्ष 2019 में बहाल हुए थे और अभी वह सभी ट्रेनिंग पीरियड में है। नये पुलिस पदाधिकारी और सिपाही के नियुक्ति पत्र को लेकर पुलिस मुख्यालय ने पहले ही नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसमें बताया गया था 16 नवंबर को सीएम नीतीश 8246 नये सिपाही एवं 2213 नये अवर निरीक्षक को नियुक्ति पत्र देंगे। गांधी मैदान में आयोजित होने जा रहे भव्य समारोह में बिहार पुलिस में बहाल हुए 10459 नये पुलिस कर्मियों को बकायदा वर्किंग यूनिफॉर्म में 16 नवंबर को राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नियुक्ति पत्र देंगे। इस अवसर पर सत्तारूढ़ महागठबंधन के कई बड़े नेता, मंत्री और विधायकों के अलावा गृह विभाग के कई आला अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!