शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

रोहतास-अधौरा निर्माण के लिए सीएम नीतीश का किया गया आभार व्यक्त

पटना डेस्क: बहुप्रतिक्षित रोहतास अधौरा पथ का प्रथम चरण में करीब 112 करोड़ की लागत से रोहतास प्रखंड मुख्यालय से रेहल होते हुए दुर्गावती नदी तक 33 किलोमीटर सडक निर्माण का निविदा आमंत्रित किया गया है और 24 माह में निर्माण पुरा करने का लक्ष्य रख

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
16 फरवरी 2023, 04:41 PM IST (16 फरवरी 2023) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 12:53 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बहुप्रतिक्षित रोहतास अधौरा पथ का प्रथम चरण में करीब 112 करोड़ की लागत से रोहतास प्रखंड मुख्यालय से रेहल होते हुए दुर्गावती नदी तक 33 किलोमीटर सडक निर्माण का निविदा आमंत्रित किया गया है और 24 माह में निर्माण पुरा करने का लक्ष्य रखा गया है। शाहाबाद महोत्सव आयोजन समिति ने इसके लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी यादव, स्थानीय विधायक व मंत्री मुरारी कुमार गौतम के साथ हीं रोहतास के जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

इस सम्बन्ध में शाहाबाद महोत्सव आयोजन समिति के संयोजक अखिलेश कुमार ने कहा कि इस सड़क के निर्माण हो जाने के कैमूर पहाड़ी पर स्थित ऐतिहासिक रोहतासगढ़ सहित करकटगढ, तेलहर जल प्रपात सहित विभिन्न ऐतिहासिक महत्व तथा प्राकृतिक सौन्दर्य से रूबरू होने का मौका पर्यटकों को मिलेगा और पर्यटक सारानाथ वाराणसी से राजगीर बोधगया आने जाने के लिए इसी मार्ग का अधिक उपयोगी करेंगे।

वहीं, उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में यदि रोहतासगढ़ किला को राजस्थान के किलों की तरह विकसित कर वहां ठहरने की व्यवस्था हो जाए और यहां के परम्परागत लोक संगीत की प्रस्तुति की होने लगे तो स्थानीय गौरवशाली इतिहास तथा सांस्कृतिक विरासत से देश दुनिया के लोगों को रूबरू होने का मौका मिलेगा साथ हीं रोजगार के अवसर भी मिलेगा।