सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

सीएम नीतीश को मिला पूर्व बाहुबली सांसद आनंद मोहन का साथ, जानिए रिहाई को लेकर क्या कहा?

पटना डेस्क: पूर्व सांसद आनंद मोहन 15 दिनों की पैरोल पर बाहर आए थे, क्योंकि उनकी बेटी सुरभि आनंद की शादी होने वाली थी। आज आनंद मोहन के पैरोल की अवधि खत्म होने वाली है, जिसके बाद वह एक बार फिर जेल चले जाएंगे। लेकिन अब जेल जाने से पूर्व उन्हों

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
21 फरवरी 2023, 10:08 AM (21 फरवरी 2023) 304 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: पूर्व सांसद आनंद मोहन 15 दिनों की पैरोल पर बाहर आए थे, क्योंकि उनकी बेटी सुरभि आनंद की शादी होने वाली थी। आज आनंद मोहन के पैरोल की अवधि खत्म होने वाली है, जिसके बाद वह एक बार फिर जेल चले जाएंगे। लेकिन अब जेल जाने से पूर्व उन्होंने अपनी रिहाई को लेकर कई बड़े बयान दिए हैं और नीतीश कुमार पर भरोसा भी जताया है।

स्टेज पर किसान की अंग्रेजी सुनकर भड़के सीएम नीतीश कुमार, आपा खोकर कह दी बड़ी बात!

दरअसल, आनंद मोहन गोपालगंज के तत्कालीन डीएम के हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। लेकिन सजा पूरी हो जाने के बावजूद भी उन्हें अभी तक जेल से रिहा नहीं किया गया है। इन सवालों का जवाब देते हुए पूर्व सांसद ने साफ कहा कि उन्हें एक कैदी होने के नाते इस बात की जानकारी नहीं है। लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही रिहाई मिल जाएगी।

वहीं, आनंद मोहन ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सार्वजनिक मंच से जनता को वचन दिया था कि वह उन्हें रिहा कराएंगे। इसलिए वह सीएम नीतीश कुमार पर भरोसा कर रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों राजधानी पटना में एक आयोजन हुआ था, जिसमें सीएम नीतीश कुमार ने आनंद मोहन के रिहाई के बारे में बात करते हुए कहा था कि वह कोशिश कर रहे हैं कि पूर्व सांसद जेल से रिहा हो जाए।

बिहार: पति के कपड़े नहीं देने पर पत्नी ने खोया आपा, लाठियों से पीट-पीटकर किया अधमरा!

हम आपको बता दे, आनंद मोहन आज एक बार फिर जेल चले जाएंगे। लेकिन, मई में उनके बेटे चेतन आनंद की शादी होने वाली है, जिसके बाद उन्हें फिर पैरोल पर बाहर आना होगा। आनंद मोहन की बेटी सुरभि आनंद की शादी कुछ दिन पहले ही हुई थी, जिसमें बिहार के कई बड़े नेता शरीक हुए थे। खुद सीएम नीतीश कुमार ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया था।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!