सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

सीएम नीतीश ने खोली शिक्षा मंत्री की पोल, जानिए शिक्षक बहाली को लेकर क्या कहा

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की पोल आज खुद सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभा में खोल दी और यह दावा किया कि उन्हें मंत्री द्वारा किए गए घोषणाओं के बारे में काफी बाद में पता चला।     Monalisa: मोनालिसा ने हॉट अदाओं से मचाई सनसनी, बेड

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
1 मार्च 2023, 03:05 PM (1 मार्च 2023) 241 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की पोल आज खुद सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभा में खोल दी और यह दावा किया कि उन्हें मंत्री द्वारा किए गए घोषणाओं के बारे में काफी बाद में पता चला।

Monalisa: मोनालिसा ने हॉट अदाओं से मचाई सनसनी, बेडरूम फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

एक रिपोर्ट के अनुसार विधानसभा में सीएम नीतीश ने कहा कि, ‘शिक्षा मंत्री ने अखबार में छपवा दिया कि शिक्षक नियुक्ति की नियमावली बनाने का प्रस्ताव हमने भेज दिया। मैं पता लगाते रह गया था, लेकिन कैबिनेट में कोई प्रस्ताव आया ही नहीं था। अखबार में ये भी छपा कि शिक्षा मंत्री चाहते थे कि शिक्षक नियुक्ति का प्रस्ताव कैबिनेट से पास हो लेकिन सरकार ने पास नहीं किया। जबकि ऐसा कोई प्रस्ताव सरकार के पास आया नहीं था।’

बता दें कि बिहार के शिक्षा मंत्री ने फरवरी महीने में दो दफे शिक्षक नियुक्ति की नियमावली की घोषणा ट्वीटर पर कर दी. पिछले 3 फरवरी को उन्होंने ट्वीट किया- “जल्द सातवां चरण की नियुक्ति होने जा रही है. वर्ष 2023 नियुक्ति का वर्ष होने वाला है। कोई अभ्यर्थी घबराएँ नहीं, महीना भर के अंदर में नियोजन नियमावली आपके बीच आ जाएगा. सारी मेधा सूची योग्यता और शिक्षक पात्रता परीक्षा के आधार पर बनेगी और जिला प्रशासन के नेतृत्व में बहाली होगी।पहले 9000 इकाई थी, अब ये 38 इकाई में नियुक्ति पत्र का बंटवारा होगा. किसी गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी।”

सीएम नीतीश पर गरजे उपेंद्र कुशवाहा, कहा- नीतीश की तरह कुर्सी के लिए नहीं मारी पलटी..

हालांकि, बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने 23 फरवरी को ट्वीट किया-“सांतवे चरण की शिक्षक नियोजन नियमावली पर मैंने हस्ताक्षर कर दिया है. अब ये कैबिनेट में जायेगा. 2023 में शिक्षा विभाग में 3 लाख से ज्यादा नौकरी मिलेगा. महागठबंधन सरकार ने 10 लाख नौकरी का जो वादा किया है, हम उस पर कायम हैं और उसे पूरा करके दिखायेंगे.”

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!