गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

सीएम नीतीश पर चिराग का डबल अटैक, विपक्षी एकता को फेल करने में लगे हैं मुख्यमंत्री!

पटना डेस्क: बिहार के सीएम नीतीश कुमार भले ही विपक्षी एकता को एकजुट करने की बात कर रहे है, लेकिन आए दिन ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं, जहां उनके मुहिम पर सवाल उठना शुरू हो जाता है। ऐसे में अब राहुल गांधी मामले में उनकी पार्टी की तरफ से जो दूर

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
24 मार्च 2023, 02:36 PM IST (24 मार्च 2023) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 09:11 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार के सीएम नीतीश कुमार भले ही विपक्षी एकता को एकजुट करने की बात कर रहे है, लेकिन आए दिन ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं, जहां उनके मुहिम पर सवाल उठना शुरू हो जाता है। ऐसे में अब राहुल गांधी मामले में उनकी पार्टी की तरफ से जो दूरी बनाई गई है उसको लेकर लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बड़ा हमला बोला है।

राहुल गांधी के समर्थन में उतरे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार ने पूरे मामले में साधी चुप्पी

दरअसल, चिराग ने कहा कि, नीतीश कुमार खुद ही विपक्षी एकता की मुहीम को फेल करने में लगे हुए हैं। उनकी तरफ से जो विपक्षी एकता की बात कही जा रही थी वह झूठ साबित हो रही है, उन्हें किसी पर भरोसा ही नहीं होता है। चिराग से सवाल किया गया था कि राहुल गांधी को सजा मिली है, जिसके बाद कांग्रेस सहित महागठबंधन के अन्य दल के नेता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन उसमें जेडीयू नेता शामिल नहीं है।

बिहार: मैकेनिक के प्यार में पागल हुई शादीशुदा महिला, पति को चकमा देकर घर से भागी!

इस सवाल का जवाब देते हुए चिराग ने कहा कि मुझे से कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन कहां जा रहा है कौन कहा नहीं जा रहा। लेकिन यह जरूर बतलाता है तो विपक्षी एकता की बात जो बार-बार नीतीश कुमार का रहे थे वह विपक्षी एकता अब नहीं है। वह खुद ही आए दिन किसी न किस वजहों से विपक्षी एकता की मुहीम को फेल करते रहते हैं। चिराग ने अपने बयान में कहा कि सीएम नीतीश कुमार ये बात बहुत अच्छी तरह से जानते है कि वह कभी भी पीएम मोदी को चुनाव में टक्कर नहीं दे सकते है।