शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

चंदौली: अमिलाई में महिला की मौत के मामले में दो गिरफ्तार

चहनियां। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल घटना में सम्मिलित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक बलुआ राजीव कुमार सिंह ने अमिलाई में मौत के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार लिया है। अमिलाई गांव में मंगलवा

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
3 जून 2022, 05:13 PM IST (3 जून 2022) अपडेट: 9 अक्टूबर 2026, 02:10 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

चहनियां। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल घटना में सम्मिलित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक बलुआ राजीव कुमार सिंह ने अमिलाई में मौत के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार लिया है। अमिलाई गांव में मंगलवार की देर रात को सुभाष पासवान के घर तिलक समारोह में आर्केस्टा के दौरान हुई मारपीट में 70 वर्षीय महिला राधिका देवी की मौत हो गयी थी। बलुआ पुलिस ने बिधिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया।बताते हैं कि अमिलाई गांव में सुभाष पासवान के पुत्र योगेश पासवान का मंगलवार को तिलक था। जो मुन्ना पासवान, सिकरौली, भभुआ, बिहार से तिलक चढ़ाने आये थे।(चंदौली: अमिलाई में महिला)

चंदौली: पुलिस की लापरवाही से जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है रविन्द्र मौर्य, यह है पूरा मामला

तिलक समारोह बीतने के पश्चात लड़का पक्ष द्वारा आर्केस्टा का आयोजन था। आर्केस्टा में दलित बस्ती के लोग नर्तकियों को पैसा थमाने के दौरान बदतमीजी करने लगे। जिसपर तिलक समारोह में आए रिश्तेदारों व परिजनों ने मना किया तो मारपीट पर उतारू हो गए। कुछ लोगों के समझाने पर वे मान गये। किन्तु कुछ ही देर बार लाठी-डंडे, रॉड लेकर आर्केस्टा में बैठे लोगों पर हमला बोल दिया। उस दौरान बीचबचाव करने आई दादी राधिका देवी को भी मारपीट कर हत्या कर दी। वहीं गांव के चार लोग घायल हो गए, जिसमे चौकीदार की हालत गम्भीर है। उपद्रवियों ने तिलक समारोह में तिलक चढ़ाने आये रिश्तेदारों की आधा दर्जन कार व बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। परिजनों द्वारा लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने 5 नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई। जिसमे एक अभियुक्त को पुलिस ने बुधवार को हिरासत में ले लिया था।(चंदौली: अमिलाई में महिला)

बलुआ थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह मय फोर्स मुखबिर की सूचना पर रमौली बाजार से बुधवार की देर रात को दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। बलुआ थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बिरेन्द्र कुमार व अनिल उर्फ हिरन, परिजनों के बयान के आधार पर मारपीट के दौरान मौजूद थे। अभी तीन और नामजद की तलाश की जा रही है। इसके अलावा अज्ञात की जांच कर जल्द ही गिरफ्तारी की जायेगी। गिरफ्तार करने वालो में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, भृगुनाथ यादव, उपेंद्र सिंह उपस्थित थे।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.