मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

चंदौली: गंगा में अपस्ट्रीम एवं डाउन स्ट्रीम में हो रहे कटान को रोकने की पहल, जीयो टेक्सटाइल ट्यूब कटर के जरिए काम, निर्माणाधीन कार्यों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

चंदौली: जिले के जिलाधिकारी संजीव सिंह ने धानापुर ब्लाक के अंतर्गत गुरैनी गंगा नदी पर मौजूद पम्प कैनाल का निरीक्षण कर बाढ़ के दौरान कटान वाली स्थलों का संबंधित अधिकारीगण के साथ निरीक्षण कर चल रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए काम करने वाले लोगो

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
21 मई 2022, 11:59 AM (21 मई 2022) 777 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

चंदौली: जिले के जिलाधिकारी संजीव सिंह ने धानापुर ब्लाक के अंतर्गत गुरैनी गंगा नदी पर मौजूद पम्प कैनाल का निरीक्षण कर बाढ़ के दौरान कटान वाली स्थलों का संबंधित अधिकारीगण के साथ निरीक्षण कर चल रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए काम करने वाले लोगों को आवश्यक निर्देश भी दिए. गंगा नदी के दाएं तट पर स्थित गुरैनी पंप कैनाल के अपस्ट्रीम एवं डाउन स्ट्रीम में हो रहे कटान को रोकने हेतु जीयो टेक्सटाइल ट्यूब कटर के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश कार्यदाई एजेंसी के प्रतिनिधि को दिये गए हैं.(चंदौली: गंगा में अपस्ट्रीम)

Read Also: चंदौली: बारात से लौट रही तेज रफ्तार कार ने युवक को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

जिलाधिकारी ने कहा कि श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर मानक के अनुरूप कार्य कराते हुए मानसून से पूर्व प्रत्येक दशा में सारा काम पूर्ण करा लिया जाना चाहिए जिससे बाढ़ के दौरान होने वाली कटान को रोका जा सके. जिलाधिकारी द्वारा गुरैनी पम्प नहर की चल रही सिल्ट सफाई के कार्यों का मौके पर निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान नहर से निकलने वाले सिल्ट व मिट्टी को व्यवस्थित रूप से दोनों किनारों की पटरियों पर बिछाने के निर्देश देते हुए अफसरों को लापरवाही न करने की बात बतायी गयी. इसके साथ ही साथ नहर के पटरियों व रास्ते में उगी झाड़ियों काटकर साफ सफाई कराये जाने हेतु सिंचाई विभाग के अभियंता को निर्देशित किया गया ताकि आने जाने में लोगों को कोई परेशानी न हो. जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता चंद्रप्रभा, अधिशासी अभियंता बंधी प्रखंड, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे.(चंदौली: गंगा में अपस्ट्रीम)

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!