शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

बक्सर : भैंस चुरा पिकअप से भाग रहे चोरों का वाहन पलटा, एक की मौत

बक्सर। रोहतास जिले के दावत प्रखंड के जोगिनी गांव से तीन भैंस को चुरा उसे पिकअप वाहन से लेकर भाग रहे चोरों की किस्मत ने दगा दे दिया। नावानगर थाना क्षेत्र के केसठ भट्ठा पुल के पास वाहन पलटने से खलासी की मौत हो गई है जबकि वाहन चालक समेत अन्य च

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
7 नवंबर 2022, 10:42 AM IST (7 नवंबर 2022) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
बक्सर। रोहतास जिले के दावत प्रखंड के जोगिनी गांव से तीन भैंस को चुरा उसे पिकअप वाहन से लेकर भाग रहे चोरों की किस्मत ने दगा दे दिया। नावानगर थाना क्षेत्र के केसठ भट्ठा पुल के पास वाहन पलटने से खलासी की मौत हो गई है जबकि वाहन चालक समेत अन्य चोर फरार हो गए है। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जें मे लो पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया है। जबकि भैंसों के कान में लगे ईयर टैग के माध्यम से पशुपालक को भी उनकी भैंस बरामद होने की जानकारी दी गई है। मृतक झुन्नु नट बिहिया थाना क्षेत्र के बनाही गांव का रहने वाला है। जबकि पिकअप चालक की पहचान नहीं की जा सकी है। घटना रविवार अहले सुबह की है। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से पिकअप को सीधा किया। जिसके बाद पिकअप में दबे मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया गया। इधर चोरी गई मवेशी के पशुपालक भी पहुंचकर अपनी मवेशी की पहचान कर लिए है। बताया जाता है कि नहर मार्ग पर केसठ गांव के युवा दौड़ की  प्रैक्टिस कर रहे थे। तभी उनकी नज़र नहर में पलटी पीकअप पर पड़ी।(भैंस चुरा पिकअप से)

पटना : टीबी उन्मूलन अभियान में आमजनों का सहयोग जरूरी

जिसके बाद युवाओं ने इसकी सूचना गांव वालों के साथ पुलिस को दिया। इस संबंध थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ने बताया कि केसठ भट्ठा पुल के पास पिकअप पलटने से एक युवक की मौत हो गई है। शव की पहचान कर लिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये बक्सर भेज दिया गया है। बताया जाता है कि शनिवार की रात मृतक एवं उसके सहयोगी रोहतास के दावथ थाना क्षेत्र के जोगनी गांव से यमुना पासवान की तीन दुधारु मवेशी भैंस चुराकर पिकअप के माध्यम केसठ नहर मार्ग से चौगाई की तरफ लेकर भाग रहे थे। पर रास्ते में केसठ भट्ठा के पास पिकअप पलट गई। जिससे मवेशी चोरी का भंडाफोड़ हो गया।(भैंस चुरा पिकअप से)
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें