मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

ब्रेकिंग: सीएम नीतीश कुमार लेंगे राजनीति से संन्यास! तेजस्वी यादव बन पाएंगे मुख्यमंत्री?

पटना डेस्क: बिहार में सीएम नीतीश कुमार को लेकर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से लगातार कई दावे किए जा रहे हैं। एक बार फिर सुशील कुमार मोदी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि ललन सिंह जल्द सीएम नीतीश कुमार का साथ छोड़ने वाले हैं।   BJP का नीतीश स

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
20 फरवरी 2023, 03:26 PM (20 फरवरी 2023) 48 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार में सीएम नीतीश कुमार को लेकर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से लगातार कई दावे किए जा रहे हैं। एक बार फिर सुशील कुमार मोदी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि ललन सिंह जल्द सीएम नीतीश कुमार का साथ छोड़ने वाले हैं।

BJP का नीतीश सरकार पर आरोप, कहा- बिहार में हो रहा नंगा नाच…

दरअसल, सुशील कुमार मोदी ने कहा कि अगर ललन सिंह को कोई बड़ा ऑफर दिया जाए तो वह सीएम नीतीश कुमार का साथ छोड़ने से पहले सोचेंगे भी नहीं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी एक अलग पार्टी बनाई है, जिसके बाद जेडीयू में विद्रोह शुरू हो चुका है। अब नीतीश के सन्यास लेने की उलटी गिनती शुरू हो गयी है।

वहीं, सुशील मोदी ने कहा कि ललन सिंह को बीजेपी ने अगर ऑफर दे दिया तो वे सबसे पहले नीतीश को छोड़ कर निकल लेंगे। मोदी ने कहा कि अगर भाजपा ललन सिंह को केंद्र में मंत्री बनाने का ऑफर दे दे तो वे बिना कोई देरी किये नीतीश का साथ छोड़ेंगे। मोदी ने यह भी कहा कि लल्लन सिंह पहले भी सीएम नीतीश कुमार का एक बार साथ छोड़कर कांग्रेस के साथ हाथ मिला चुके हैं। अगर वह दोबारा नीतीश का हाथ छोड़ देंगे तो इसमें कोई हैरान करने वाली बात नहीं है।

बता दे, सुशील कुमार मोदी ने दावा किया कि सीएम नीतीश कुमार ने अपने पार्टी के विधायकों से विचार विमर्श के बिना ही तेजस्वी यादव को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया था। जिससे जेडीयू के विधायकों के बीच खलबली मच गई है और अब तो कुशवाहा ने अपनी एक नई पार्टी बना कर जेडीयू में विद्रोह की शुरुआत कर दी है।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!