शनिवार, 19 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

ब्रेकिंग: BJP आज देगी सीएम नीतीश कुमार को झटका, पार्टी में शामिल होंगे करीबी नेता

पटना डेस्क: बिहार में सीएम नीतीश कुमार एक तरफ विपक्षी एकता को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ उन्हें बीजेपी कमजोर करने का पूरा प्लान बना रही है। अब सीएम नीतीश कुमार को बड़ा झटका लगने वाला है। नीतीश कुमार के करीबी रहे अजय आलोक

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
28 अप्रैल 2023, 05:48 AM (28 अप्रैल 2023) 431 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार में सीएम नीतीश कुमार एक तरफ विपक्षी एकता को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ उन्हें बीजेपी कमजोर करने का पूरा प्लान बना रही है। अब सीएम नीतीश कुमार को बड़ा झटका लगने वाला है। नीतीश कुमार के करीबी रहे अजय आलोक आज बीजेपी में शामिल होने वाले हैं।

लुटेरी दुल्हन ने इलाके में मचाया कोहराम, शादी के 48 घंटे के अंदर ही 3 लाख के जेवर लेकर हुई फरार

एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की उपस्थिति में आज अजय आलोक बीजेपी में शामिल होंगे। भाजपा कार्यालय में सुबह 11:00 बजे आयोजित होने वाली मिलन समारोह में जेडीयू के पूर्व प्रवक्ता भाजपा की सदस्यता लेंगे। इससे पहले जेडीयू के तरफ से इनके ऊपर पार्टी फोरम से बाहर जाकर बयानबाजी करने के आरोप में एक्शन लिया गया था और पार्टी से बाहर कर दिया गया था।

बिहार में नीतीश कुमार पर हावी हो रहे हैं तेजस्वी यादव और राजद, इन 3 फैसलों से मिला संकेत

वहीं, अजय आलोक सार्वजनिक फ़ोरम और डिबेट में बीजेपी की तरफ़दारी किया करते थे. कुछ मौक़ों पर उन्होंने पार्टी लाइन से अलग भी बयान दिया था। अजय आलोक खुद डॉक्टर हैं और उनके पिता डॉक्टर गोपाल सिन्हा भी बिहार के जाने माने डॉक्टर हैं। वे बीएसपी से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। इनके ऊपर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने बीते साल जून में अजय आलोक सहित चार नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया था।

महागठबंध में दरार: आनंद मोहन की रिहाई पर भाकपा माले ने उठाया सवाल, सीएम नीतीश को दिया….

इसी के साथ अजय आलोक आरसीपी सिंह के भी बेहद करीबी माने जाते हैं और वह कभी सीएम नीतीश कुमार के भी खास रहे हैं। लेकिन जबसे सीएम नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह के बीच खटपट शुरू हुई थी, तब अजय आलोक ने भी जेडीयू से दूरी बना ली।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!