शनिवार, 7 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

चौबीस घंटे से लापता मासूम का शव नहर से बरामद

ओबरा:  चौबीस  घंटे से लापता एक मासूम का शव नहर से बरामद किया गया है। नहर से मासूम का शव बरामद होते ही घर में कोहराम मच गया। मामला ओबरा थाना क्षेत्र के कुराईपुर गांव की है। मृतक ढाई वर्षीय शुभम कुमार रफीगंज थाना क्षेत्र के बवर गांव निवासी सक

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
12 सितंबर 2023, 10:07 PM IST (12 सितंबर 2023) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 04:22 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
ओबरा:  चौबीस  घंटे से लापता एक मासूम का शव नहर से बरामद किया गया है। नहर से मासूम का शव बरामद होते ही घर में कोहराम मच गया। मामला ओबरा थाना क्षेत्र के कुराईपुर गांव की है। मृतक ढाई वर्षीय शुभम कुमार रफीगंज थाना क्षेत्र के बवर गांव निवासी सकलदीप कुमार का बेटा था।वह उक्त गांव में रक्षाबंधन के अवसर पर अपनी मां के साथ अपने मामा के घर आया था। रविवार को वह घर के बाहर खेल रहा था। तभी अचानक गायब हो गया। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई अता पता नहीं चला।बच्चे के गुमशुदा होने की आशंका पर उसके ननिहाल वालों ने सोशल मीडिया पर भी उसकी तस्वीर वायरल किया।

कश्मीर से कन्याकुमारी राष्ट्रव्यापी संकल्प यात्रा पहुँची भोजपुर जय मगल सिह चरपोखरी भोजपुर

सोमवार की सुबह नहर में डूबने का संदेह होने पर नहर को बंद कर खोजबीन शुरू कर दी गई। इसी दौरान मनोरा गांव के पास मासूम का शव नहर में तैरते हुए मिला। घटना के बाद मृतक की मां रंजती देवी तथा अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। कुछ लोगों का मानना है कि खेलने के क्रम में किसी तरह नहर में गिर गया होगा जिसके कारण डूबने से उसकी मौत हो गई। वहीं कुछ लोग मासूम की हत्या कर शव नहर में फेंके जाने की भी आशंका व्यक्त कर रहे हैं।