शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

किसानों के साथ बर्बरता के विरोध में भाजपा का एक दिवसीय धरना

 सासाराम। बक्सर जिले के चौसा प्रखंड अंतर्गत बनारपुर गांव में बिहार सरकार के दमनकारी नीतियों की वजह से किसानों पर हुए पुलिसिया बर्बरता सहित रोहतास जिले के किसानों की विभिन्न समस्याओं तथा आदिवासी युवती की हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
16 जनवरी 2023, 08:38 PM IST (16 जनवरी 2023) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 12:51 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

 सासाराम। बक्सर जिले के चौसा प्रखंड अंतर्गत बनारपुर गांव में बिहार सरकार के दमनकारी नीतियों की वजह से किसानों पर हुए पुलिसिया बर्बरता सहित रोहतास जिले के किसानों की विभिन्न समस्याओं तथा आदिवासी युवती की हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी की रोहतास जिला इकाई ने जिला समाहरणालय के समक्ष सोमवार को एक दिवसीय धरने का आयोजन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि बनारपुर में महिलाओं एवं बच्चों पर पुलिस ने जिस तरह बर्बरता पूर्ण व्यवहार किया वह काफी निंदनीय है। महिलाओं एवं बच्चों पर हुए लाठीचार्ज को कहीं से भी जायज नहीं ठहराया जा सकता। इसलिए भारतीय जनता पार्टी आदिवासी युवती की हत्या सहित किसानों की समस्या एवं पुलिसिया बर्बरता के खिलाफ बिहार सरकार का पूरजोर विरोध करती है।

बेगूसराय के ही किसी कॉलेज में हो डिग्री पार्ट थर्ड की प्रायोगिक परीक्षा

वहीं धरने को संबोधित करते हुए रोहतास कैमूर के विधान पार्षद संतोष कुमार सिंह ने कहा कि किसानों की आवाज दबाने के लिए जिस तरीके से बिहार सरकार पुलिसिया अत्याचार कर रही है वह बिल्कुल ही शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि बक्सर में किसानों को घरों से घसीट कर उनकी मां बहनों को पीटा गया। जिससे साफ जाहिर होता है कि वर्तमान बिहार सरकार किसान विरोधी सरकार है तथा भाजपा बिहार सरकार से दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग करती है। अगर हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो आगे भी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन के दौरान विधान पार्षद निवेदिता सिंह, पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, पूर्व विधायक सत्यनारायण यादव, संतोष पटेल, पंकज सिंह, उमेश पांडे, मंगलानंद पाठक सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।