सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

भाजपा प्रवक्ता विनोद शर्मा और लोजपा प्रवक्ता सुमन मल्लिक ने थामा कांग्रेस का दामन

जबसे डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष का पदभार संभाला है तबसे पार्टी की सूरत बदलने लगी है और इसके तेवर में लगातार विस्तार जारी है। लोग भाजपा एवं इसके सहयोगी दलों को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं। इसकी वा

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
30 अगस्त 2023, 04:31 PM (30 अगस्त 2023) 432 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

जबसे डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष का पदभार संभाला है तबसे पार्टी की सूरत बदलने लगी है और इसके तेवर में लगातार विस्तार जारी है। लोग भाजपा एवं इसके सहयोगी दलों को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं। इसकी वानगी आज तब मिली जब भाजपा के पूर्व प्रवक्ता डा0 विनोद शर्मा और लोजपा के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता सुमन कुमार मल्लिक अपने सैकड़ो समर्थको के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। इसके लिए खासतौर पर पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। भाजपा से डा0 विनोद शर्मा के साथ आने वाले अनेकों पदाधिकारी जिन्होंने आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की, उनमें शामिल हैं कौसर खां,उपाध्यक्ष,अल्पसंख्यक मोर्चा, राहुल सिंह,उपाध्यक्ष,भाजपा युवा मोर्चा, रोहित राज, उपाध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा, नन्द किशोर शर्मा, महामंत्री, बौद्विक मंच, एवं भाजपा के क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश मीडिया प्रभारी डा0 रंजीत बाबुल।

उसी तरह सुमन मल्लिक के साथ कई महत्वपूर्ण नेता शामिल थे,

बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन के बने तले दिया गया धरना

जिनमें प्रमुख है पूर्व मंत्री सरयुग प्रसाद उपाध्याय के पुत्र संतोष उपाध्याय, चेरियाबरियारपुर विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी राकेश वर्मा एवं परशुराम समाज से आने वाले जाने-माने नेता रमेश प्रसाद सिंह।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कांग्रेस में आने वाले इन सभी नेताओं का स्वागत किया एवं शुभकामनाएं दी।
मिलन समारोह की अध्यक्षता करते हुए डा0 सिंह ने कहा कि दरअसल देश में राजनीति का माहौल बदल रहा है। विपक्षी गठबंधन और इंडिया के गठन के बाद भाजपा और उनके सहयोगियों में जो छटपटाहट पैदा हुई वह अब बाहर निकलकर आ रही है। लोग भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आने लगे हैं, और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा क्योंकि कई भाजपा के विधायक मेरे सम्पर्क में हैं और कांग्रेस में आने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं मगर हम अपने शीर्ष नेतृत्व की सहमति का इंतजार कर रहे हैं।

मिलन समारोह का मंच संचालन ब्रजेश प्रसाद मुनन ने किया।

इस अवसर पर कांग्रेस विधायक दल के नेता डा0 शकील अहमद खान, विधान परिषद दल के नेता डा0 मदन मोहन झा, विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्रा, पूर्व मंत्री वीणा शाही,डा0 शकीलउज्जमा अंसारी, संजीव प्रसाद टौनी, कपिलदेव प्रसाद यादव, शरवत जहां फातिमा, ब्रजेश पाण्डेय, मीडिया प्रभारी राजेश राठौड़, निर्मल वर्मा, असितनाथ तिवारी, प्रमोद कुमार सिंह, डा0 विनोद यादव, लाल बाबू लाल, डा0 अजय कुमार सिंह, आलोक हर्ष, राज कुमार राजन, आई.पी.गुप्ता, डा0 संजय यादव, शशिकांत तिवारी, कमलदेव नारायण शुक्ला, राज किशोर सिंह, अनुराग चंदन, रीता सिंह, शशि रंजन, मृणाल अनामय, निधि पाण्डेय, सुन्दर सहनी के अलावा सैकड़ो कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!