सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

BJP फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह का सुशासन बाबू पर हमला, जानिए क्या कहा

पटना डेस्क: भारत में अगले साल लोकसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसकी तैयारियों में तमाम पार्टियां जुड़ चुकी है। बीजेपी से लेकर सभी राज्य की पार्टियां इसे लेकर कई तरह की तैयारियां कर रहे हैं। बिहार में भी लोकसभा चुनाव को लेकर कई तरह की बातें हो र

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
18 फरवरी 2023, 02:36 PM (18 फरवरी 2023) 590 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: भारत में अगले साल लोकसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसकी तैयारियों में तमाम पार्टियां जुड़ चुकी है। बीजेपी से लेकर सभी राज्य की पार्टियां इसे लेकर कई तरह की तैयारियां कर रहे हैं। बिहार में भी लोकसभा चुनाव को लेकर कई तरह की बातें हो रही थी कि सीएम नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं।

हालांकि, नीतीश कुमार बार बार कह चुके हैं कि उन्हें प्रधानमंत्री बनने में कोई दिलचस्पी नहीं है। लेकिन अब फिर से एक बार बीजेपी फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने जेडीयू और नीतीश कुमार पर हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा, “जो नीतीश कुमार कभी अपनी राजनैतिक विश्वसनीयता नहीं बना पाए वो आज देश में विपक्षी एकता की कवायद कर रहे हैं।”

वहीं, उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार के मन में प्रधानमंत्री बनने के लिए लड्डू फूट रहे हैं, लेकिन वह बिहार का विकास करने में नाकाम साबित हुए हैं।” गिरिराज सिंह का आरोप है कि सीएम नीतीश कुमार की अपनी कोई विचारधारा नहीं है। वह लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के कहे अनुसार काम कर रहे हैं। इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव को चैलेंज दिया कि वह बिहार की कानून व्यवस्था कुछ महीनों में ठीक करा दें।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!