मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

BJP का नीतीश सरकार पर आरोप, कहा- बिहार में हो रहा नंगा नाच…

पटना डेस्क: राजधानी पटना में रविवार की देर शाम आपसी विवाद को लेकर भारी बवाल मच गया। इलाके में जोरदार 50 राउंड की फायरिंग हुई थी, जिसमें 5 लोगों को गोली लग गई और उनमें से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद अब एक बार फिर बिहार में सिया

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
20 फरवरी 2023, 12:31 PM (20 फरवरी 2023) 691 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: राजधानी पटना में रविवार की देर शाम आपसी विवाद को लेकर भारी बवाल मच गया। इलाके में जोरदार 50 राउंड की फायरिंग हुई थी, जिसमें 5 लोगों को गोली लग गई और उनमें से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद अब एक बार फिर बिहार में सियासत गरमा गई है और बीजेपी की तरफ से सीएम नीतीश कुमार और राजद पर जोरदार हमला बोला जा रहा है।

बिहार: लेडी डॉक्टर से युवक को हुआ एकतरफा प्यार, फिर हुआ बड़का कांड!

एक रिपोर्ट के अनुसार पटना में जो भी हुआ उसे जंगलराज की वापसी बताई जा रही है। विधान परिषद में विरोधी दल के नेता सम्राट चौधरी ने कहा है कि जिस प्रकार से 90 के दशक में लालू राज में सड़कों पर नंगा नाच होता था, आरजेडी के सत्ता में वापसी के बाद आज फिर से वही मंजर देखने को मिल रहा है। बीजेपी की तरफ से आरोप लगाया गया कि नीतीश कुमार ने जबसे लालू के साथ वापस गठबंधन किया है, तब से बिहार को आग के हवाले झोंक दिया।

बता दें, बिहार की सत्ता में लालू प्रसाद की एंट्री के बाद हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। 90 के दशक में जिस तरह से लालू ने पूरे बिहार में जातिवाद का जहर घोला आज आरजेडी के सत्ता में आने के बाद फिर से सत्ता के संरक्षण में वही काम किया जा रहा है। छपरा के मुबारकपुर की घटना के बाद अब पटना सिटी के फतुहां में जातिय उन्माद फैल रहा है। पटना सिटी में एक जाति विशेष के लोगों ने दिन के उजाले में नंगा नाच किया।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!