गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

बिहार: नई मुसीबतों में फंसे तेजस्वी यादव, लालू परिवार की बढ़ेगी मुश्किलें!

पटना डेस्क: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। जहां एक तरफ आनंद मोहन की रिहाई को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। दूसरी तरफ उनके लिए एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है। गुजरातियों को लेकर विवादित कॉमेंट के बाद उ

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
26 अप्रैल 2023, 07:44 PM IST (26 अप्रैल 2023) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 01:23 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। जहां एक तरफ आनंद मोहन की रिहाई को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। दूसरी तरफ उनके लिए एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है। गुजरातियों को लेकर विवादित कॉमेंट के बाद उनके खिलाफ अहमदाबाद की एक अदालत में याचिका दायर की गई है, जिस पर एक मई को सुनवाई होने जा रही है। यह घटनाक्रम ऐसे समय पर हुआ है जब हाल ही में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को गुजरात की एक अदालत ने ही 2 साल की सजा सुनाई है। उन्हें मोदी उपनाम पर टिप्पणी की वजह से आपराधिक मानहानि का दोषी पाया था।

IAS Success Story: गांव की पहली पढ़ी-लिखी लड़की, ससुराल में हुई पिटाई तो बन गई आईएएस अफसर

बिहार के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ अहमदाबाद मेट्रो कोर्ट में याचिका दायर की गई है। आरोप लगाया गया है कि उन्होंने गुजरातियों को ‘ठग और धूत’ कहा। याचिका में तेजस्वी पर गुजरातियों के अपमान का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। इस मामले पर अगली सुनवाई 1 मई को होगी ।

लुटेरी दुल्हन ने इलाके में मचाया कोहराम, शादी के 48 घंटे के अंदर ही 3 लाख के जेवर लेकर हुई फरार

तेजस्वी यादव ने पिछले महीने नीरव मोदी को लेकर आई एक खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए गुजरातियों पर विवादित टिप्पणी की थी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा था, ‘ठगी की अनुमति, देश के हालात में सिर्फ गुजराती ठग हो सकते हैं। उनके ठग को माफ किया जाएगा। एलआईएसी, बैंक का पैसा दे दो फिर वह भाग जाएगा तो कौन जिम्मेदार होगा। या भाजपाई भाग जाएं तो क्या होगा। आप तो नही रहे हैं, कितने लोग हैं इनके दोस्त, यार जो भ्रष्टाचार कर रहे हैं लेकिन इनका तोता पिंजरे से नहीं निकलता है।’