मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

बिहार संग्रहालय विश्व विरासत के रूप में है, मुक्यमंत्री ने किया भ्रमण

संस्कृति और विरासत बिहार की पूँजी रही है। नई पीढ़ी को बिहार के गौरवशाली इतिहास को जानने और समझने के बाद काफी प्रसन्नता होगी- मुख्यमंत्री पटना| मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज बिहार संग्रहालय का भ्रमण कर निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
29 मार्च 2022, 07:55 AM (29 मार्च 2022) 423 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

संस्कृति और विरासत बिहार की पूँजी रही है। नई पीढ़ी को बिहार के गौरवशाली इतिहास को जानने और समझने के बाद काफी प्रसन्नता होगी- मुख्यमंत्री

पटना| मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज बिहार संग्रहालय का भ्रमण कर निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान वहाँ के प्रदर्शों का अवलोकन कर मुख्यमंत्री ने विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अध्ययन केन्द्र, दीर्घा, बाल दीर्घा, वन्य जीव, विभिन्न राजवंशों के इतिहास सहित सिक्के, मूर्ति, अन्य अवशेषों का बारिकी से अवलोकन कर विस्तृत जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के परामर्शी सह बिहार संग्रहालय के महानिदेशक श्री अंजनी कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को बिहार संग्रहालय के विभिन्न दीर्घाओं के प्रदर्शों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी तथा बताया कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से भी यहाॅ के प्रदर्शों के संबंध में भी लोग अवगत हो सकते हैं, इसकी भी व्यवस्था की गयी है।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृति और विरासत बिहार की पूँजी रही है। प्रदर्शों को ठीक ढ़ंग से सुरक्षित रखने की पूरी व्यवस्था की जाय। बिहार के समृद्ध इतिहास को नई पीढ़ी को जानकारी देने के लिये अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बिहार संग्रहालय बनाया गया है। पुरातात्विक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण अवशेषों को यहाँ सुरक्षित रखा गया है ताकि बिहार के गौरवशाली इतिहास के बारे में एक-एक चीज की जानकारी लोगों को मिल सके।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि सभी प्रदर्शों के बारे में हिन्दी और अंग्रेजी में विस्तृत रूप से लिखवायें ताकि लोगों को एक-एक चीज की जानकारी सहज ढंग से मिल सके। जो भी अवशेष यहाॅ रखे गये हैं, वो कहाँ से मिले हैं, उनका काल खण्ड क्या है, उनसे संबंधित ऐतिहासिक तथ्य क्या हैं, इन सब चीजों के बारे में ठीक ढंग से बड़े अक्षरों में लिखवायें ताकि नई पीढ़ी उसे देखने के साथ-साथ पूरी तरह समझ सके और उन्हें अपने पौराणिक इतिहास के बारे में आइडिया मिल सके। नई पीढ़ी को बिहार के गौरवशाली इतिहास को जानने और समझने के बाद उन्हें काफी प्रसन्नता होगी।

निरीक्षण के दौरान शिक्षा मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के परामर्शी सह बिहार संग्रहालय के महानिदेशक श्री अंजनी कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी श्री मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, कला-संस्कृति एवं युवा विभाग की सचिव श्रीमती बंदना प्रेयसी, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!