सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

यूपीएससी या बीपीएससी प्रीलिम्स क्लीयर करने वाले अति पिछड़ों को बिहार सरकार देगी 50 हजार से एक लाख तक

अति पिछड़ा वर्ग के उन मेधावी छात्रों की आर्थिक मदद के लिए बिहार सरकार आगे आई है जिन्हें यूपीएससी या बीपीएससी की प्रीलिम्स परीक्षा क्लीयर करने में कामयाबी मिल गई हो। ऐसे छात्रों को छात्रवृत्ति के तौर पर 50 हजार रूपए से लेकर एक लाख रूपए तक की

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
15 नवंबर 2022, 02:51 AM (15 नवंबर 2022) 761 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

अति पिछड़ा वर्ग के उन मेधावी छात्रों की आर्थिक मदद के लिए बिहार सरकार आगे आई है जिन्हें यूपीएससी या बीपीएससी की प्रीलिम्स परीक्षा क्लीयर करने में कामयाबी मिल गई हो। ऐसे छात्रों को छात्रवृत्ति के तौर पर 50 हजार रूपए से लेकर एक लाख रूपए तक की आर्थिक मदद मुहैया कराई जाएगी। यूपीएससी की प्रीलिम्स परीक्षा क्लीयर करने वाले छात्रों को एक लाख रूपए कि और बीपीएससी की प्रीलिम्स परीक्षा पास कर लेने वालों को पचास हजार रूपए की छात्रवृत्ति बिहार सरकार की ओर से दी जाएगी। हालांकि यह मदद केवल अति पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) के छात्रों को ही मिल पाएगी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार सरकार बीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा पास करने वाले ईबीसी कैटगरी के उम्मीदवारों को 50 हजार रु और यूपीएससी प्री परीक्षा पास करने वाले ईबीसी श्रेणी के छात्रों को एक लाख रूपया तक देगी। बीपीएससी परीक्षा के नतीजे जारी होने वाले है। ऐसे में जो भी छात्र इस प्री परीक्षा में पास होते हैं उन्हें बिहार सरकार द्वारा सहायता राशि दी जाएगी। अति पिछड़ा वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों के लिए बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही स्कीम का लाभ मिलेगा। बता दें कि यूपीएससी और बीपीएससी की परीक्षा की तैयारी करने वाले मेधावी उम्मीदवारों को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए बिहार सरकार की तरफ से जो 50 हजार और एक लाख रूपए दिए जाएंगे उस योजना का नाम है बिहार मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना है। इस योजना के तहत केवल अति पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को ही सहायता राशि प्रदान की जाती है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को बीपीएससी की प्री परीक्षा पास करना होगा। केवल बिहार के छात्र ही इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। बीपीएससी प्री परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवारों को सबसे पहले बिहार सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद छात्रों को इस योजना का लाभ लेने के लिए एक फॉर्म भरना होगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए अभ्यर्थी को कई जरूरी डॉक्यूमेंट की भी जरूरत होगी। आवेदक को मूल निवास प्रमाण पत्र, प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड, पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर कार्ड या कोई अन्य), अतिपिछड़ा जाति प्रमाण पत्र और अपना बैंक डिटेल्स प्रस्तुत करना होगा। इन सब की कॉपी को डिजिटली अपलोड करना होगा।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!