गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

बिहार: सियासी मैदान में अकेले पड़े सीएम नीतीश कुमार, कुशवाहा के बाद दिग्गज पूर्व सांसद ने तोड़ा JDU से नाता!

बिहार: सीएम नीतीश कुमार को लगातार अपने पार्टी की तरफ से ही तगड़ा झटका मिल रहा है। अभी कुछ दिनों पहले जदयू संसदीय बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी का साथ छोड़ दिया था। जिसके बाद अब एक बार फिर पार्टी के बड़े नेता ने इस्तीफा दे

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
3 मार्च 2023, 02:31 PM IST (3 मार्च 2023) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 02:43 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

बिहार: सीएम नीतीश कुमार को लगातार अपने पार्टी की तरफ से ही तगड़ा झटका मिल रहा है। अभी कुछ दिनों पहले जदयू संसदीय बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी का साथ छोड़ दिया था। जिसके बाद अब एक बार फिर पार्टी के बड़े नेता ने इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद सीएम नीतीश कुमार की मुश्किलें बढ़ते जा रही है।

पहले विराट कोहली को किया था प्रपोज, अचानक बदल गया मन, अब महिला क्रिकेटर से कर ली सगाई

एक रिपोर्ट के अनुसार इस नेता ने अपना इस्तीफा जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को भेज दिया है। बिहार के आरा से पूर्व सांसद मीना सिंह ने जेडीयू से इस्तीफा दे दिया है। इन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को भेज दिया है। मीना सिंह आरा से दो बार सांसद रही हैं।इसके बाद अब वो खुद के पार्टी से अलग होने का ऐलान दोपहर 3 बजे करने वाली है।

Loksabha Elections: लोकसभा चुनाव से पूर्व सीएम नीतीश को मिला ममता बनर्जी से झटका, TMC अकेली लड़ेगी इलेक्शन!

वहीं साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं, जिससे पहले जदयू को तगड़ा झटका लग गया है। पूर्व सांसद मीना सिंह जेडीयू से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी के साथ जा सकती हैं। हाल ही में उपेंद्र कुशवाहा के इस्तीफे के बाद यह नीतीश कुमार से लिए बड़ा झटका बताया जा रहा है। जिस तरह से कुशवाहा के साथ कई जेडीयू के नेता कल पार्टी छोड़ गए हैं और अब आज पार्टी की एक पूर्व सांसद पार्टी छोड़ कर जा रही है।

बिहार: DJ ने ली दूल्हे की जान, जयमाल के बाद अचानक से मंडप में गिरा दूल्हा… फिर..

हम आपको बता दे लोकसभा चुनाव से पूर्व सीएम नीतीश कुमार को एक के बाद एक झटके मिल रहे हैं। जहां सुबह टीएमसी की ओर से ऐलान किया गया कि वह लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। वहीं दूसरी तरफ अब मीना सिंह के पार्टी छोड़ने से भी जेडीयू को नुकसान हो सकता है।