सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

बिहार: मैट्रिक परीक्षा में सफल छात्रों को किया गया सम्मानित

गुड वे साइंस कोचिंग एवं चार कदम वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित किया गया सम्मान समारोह  बिहार: स्थानीय सागर पर संचालित गुड वे साइंस कोचिंग सेंटर एवं चार कदम वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस. दौरान

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
24 अप्रैल 2022, 01:03 PM (24 अप्रैल 2022) 132 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
गुड वे साइंस कोचिंग एवं चार कदम वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित किया गया सम्मान समारोह

 बिहार: स्थानीय सागर पर संचालित गुड वे साइंस कोचिंग सेंटर एवं चार कदम वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस. दौरान मैट्रिक की परीक्षा में सफल परीक्षार्थियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची पूर्व जिला परिषद सदस्य सह करगहर विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी सीमा कुशवाहा एवं गुड वे साइंस कोचिंग सेंटर के संस्थापक आलोक सिंह सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर के कार्यक्रम का उद्घाटन किया. (बिहार: मैट्रिक परीक्षा में)

रोहतास: सुरेन्द्र कुमार बने रोहतास ओपेन शतरंज प्रतियोगिता के ओवरऑल विजेता, उपेन्द्र, आयुष, आलोक रहे क्रमशः दूसरे, तीसरे एवं चौथे स्थान पर

मौके पर पहुंचे सभी अतिथियों को कोचिंग की तरफ से सम्मानित किया गया. वही कार्यक्रम में मौजूद कोचिंग के सभी सफल छात्र छात्राओं को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए मुख्य अतिथि के द्वारा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर समाहित किया गया. इस अवसर पर छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सीमा कुशवाहा ने कहा कि आज के समय में शिक्षा का बड़ा ही महत्व है. बगैर शिक्षा के हम लोग अपनी मंजिल को नहीं पा सकते हैं. खासकर वहां मौजूद लड़कियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज किसी भी क्षेत्र में लड़कियां या महिलाएं पुरुषों से पीछे नहीं है. उन्होंने कहा कि लड़कियां मेहनत कर रही है और यही कारण है कि पिछले कई वर्षों से मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में लड़कों से बेहतर परिणाम देखने को मिल रहा है. (बिहार: मैट्रिक परीक्षा में)

गुड वे साइंस कोचिंग सेंटर के संचालक आलोक सिंह ने बताया कि पिछले कई वर्षों से कड़ी लगन और मेहनत के साथ बच्चों को पढ़ाते हैं जिसका बेहतर परिणाम देखने को मिल रहा है. उन्होंने बताया कि तीन वर्षों से उनके कोचिंग के छात्र जिले में बेहतर कर रहे हैं. इस वर्ष भी एक छात्र उदित राज ने जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया. उन्होंने कहा थी आगे और बेहतर करेंगे और अपने शहर और अपने कोचिंग से बिहार टॉपर स्टूडेंट निकालेंगे.

मौके पर मौजूद चार कदम वेलफेयर फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर सुमन, नर नारायण सेवा संस्था के अभिनव नीरज, चार कदम वेलफेयर फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष अजय सोनी तथा समाजसेवी सरदार दशमेश सिंह बरनाला ने भी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को प्रेरित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया. मौके पर शिक्षक रामप्रकाश, रोशन कुमार, अभिषेक कुमार, अमन कुमार, शक्ति कुमार, वार्ड पार्षद विनोद कुमार, वार्ड पार्षद वीरेंद्र चौरसिया, सोनू कुमार, अमित कुमार, हरिओम सहित अन्य लोग मौजूद थें.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!