बुधवार, 4 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

बिहार चुनाव 2025 से पहले प्रशांत किशोर का बड़ा युवा समागम आज

बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में संभावित विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी रणनीतियों में जुटे हुए हैं। इसी बीच, जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर भी अपनी सियासी जमीन मजबूत करने में लगे हैं। इस बार वे छात्रों के सहारे अपनी पक

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
7 फरवरी 2025, 01:42 PM IST (7 फरवरी 2025) अपडेट: 2 नवंबर 2026, 12:59 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में संभावित विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी रणनीतियों में जुटे हुए हैं। इसी बीच, जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर भी अपनी सियासी जमीन मजबूत करने में लगे हैं। इस बार वे छात्रों के सहारे अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। (प्रशांत किशोर का बड़ा)

आज (7 फरवरी) प्रशांत किशोर ने बिहार सत्याग्रह आश्रम में युवा समागम का आयोजन किया, जिसमें हजारों छात्रों के जुड़ने का दावा किया गया है। भले ही BPSC अभ्यर्थियों का मुद्दा अब ठंडे बस्ते में चला गया हो, लेकिन किशोर इसे दोबारा धार देने की कोशिश कर रहे हैं।

छात्रों के सहारे सियासी ताकत जुटाने की कोशिश

प्रशांत किशोर का मानना है कि बिहार की सत्ता में पहुंचने के लिए छात्रों का समर्थन बेहद जरूरी है। इससे पहले, 70वीं BPSC परीक्षा को लेकर वे 15 दिनों तक आमरण अनशन पर बैठे थे, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। अब छात्र समागम के जरिए वे अपनी राजनीतिक पकड़ और व्यापक जनाधार तैयार करने में लगे हुए हैं।(प्रशांत किशोर का बड़ा)

OTT एक्ट्रेस इशिका तनेजा महाकुंभ में हुईं शामिल, वीडियो वायरल

क्या प्रशांत किशोर की रणनीति सफल होगी?

प्रशांत किशोर खुद को जेपी (जयप्रकाश नारायण) की राह पर चलते हुए प्रस्तुत कर रहे हैं, लेकिन उनका यह प्रयास कितना सफल होगा, यह तो चुनावी नतीजे ही तय करेंगे। फिलहाल, बिहार की राजनीति में छात्र राजनीति की इस नई उठापटक पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

SUBSCRIBE MEDIA DARSHAN