गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

बड़ी ख़बर: कुशवाहा ने नई पार्टी बनाने का किया ऐलान, सीएम नीतीश कुमार पर लगाए कई आरोप!

पटना डेस्क: आज की बड़ी खबर बिहार से सामने आई है। जहां उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार को झटका देते हुए जेडीयू से इस्तीफा देकर नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। आज उपेंद्र कुशवाहा ने राजधानी पटना के मौर्या होटल में प्रेस कांफ्रेंस आयोज

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
20 फरवरी 2023, 03:30 PM IST (20 फरवरी 2023) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 02:44 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: आज की बड़ी खबर बिहार से सामने आई है। जहां उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार को झटका देते हुए जेडीयू से इस्तीफा देकर नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। आज उपेंद्र कुशवाहा ने राजधानी पटना के मौर्या होटल में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की थी। जिसमें उन्होंने दावा किया कि वह किसी भी हाल में बिहार में वापस जंगलराज नहीं होने देंगे और वह पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं।

बिहार: लेडी डॉक्टर से युवक को हुआ एकतरफा प्यार, फिर हुआ बड़का कांड!

बता दें, उन्होंने नयी पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल बनाने का फैसला लिया है। यही असली जेडीयू है। कुशवाहा ने विधान परिषद से इस्तीफा देने का भी एलान कर दिया है। कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह काफी समय से सुशासन बाबू से हिस्सेदारी मांग रहे थे। लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि सीएम नीतीश कुमार के पास अब कुछ भी बचा नहीं है। उन्होंने सब कुछ गिरवी रख दिया है।

वहीं, कुशवाहा ने अपने बयान में कहा कि नीतीश कुमार से अलग होने का फैसला आसान नहीं था। उन्होंने कई दिनों तक बिहार से सारे जेडीयू कार्यकर्ताओं को पटना बुलाया था। सभी के साथ विचार-विमर्श करके यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि समता पार्टी औऱ जेडीयू की स्थापना ही बिहार से जंगलराज के खात्मे के लिए हुई थी। लेकिन नीतीश कुमार बिहार को उसी गर्त में ढ़केलने पर आमदा हैं। ऐसे में अब इसके अलावा कोई रास्ता नहीं बचा कि नीतीश कुमार के हाथों से वह विरासत ले लिया जाये जो जनता ने उन्हें सौंपा था।

इसी के साथ कुशवाहा ने अपनी बात को खत्म करते हुए कहा कि साल 2020 में जनता ने नीतीश कुमार को जंगलराज खत्म करने के लिए ताकत दी थी। लेकिन सीएम नीतीश कुमार सब कुछ भूल गए और राजद के साथ हाथ मिला लिया। लेकिन अब एक बार फिर से बिहार में जंगलराज वापस लौटने के कगार पर है। परंतु वह ऐसा होने नहीं देंगे।