सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

सीएम नीतीश के करीबियों का बड़ा ऐलान, तेजस्वी यादव की बढ़ी मुश्किलें

पटना डेस्क: बिहार में बीते दिनों सीएम नीतीश कुमार के करीबी और जेडीयू के पूर्व संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने जेडीयू छोड़ने के बाद अपनी नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया था। जिसका नाम उन्होंने राष्ट्रीय लोक जनता दल रखा है। इसके बाद

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
21 फरवरी 2023, 05:05 AM (21 फरवरी 2023) 87 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार में बीते दिनों सीएम नीतीश कुमार के करीबी और जेडीयू के पूर्व संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने जेडीयू छोड़ने के बाद अपनी नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया था। जिसका नाम उन्होंने राष्ट्रीय लोक जनता दल रखा है। इसके बाद अब जेडीयू अपने सहयोगी तेजस्वी यादव को लेकर अपनी नीति में भी फेरबदल करते हुए साफ दिखाई दे रही है।

बिहार: पति के कपड़े नहीं देने पर पत्नी ने खोया आपा, लाठियों से पीट-पीटकर किया अधमरा!

दरअसल, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने अपने बयानों से साफ किया कि साल 2025 तो को क्या साल 2030 में भी सीएम नीतीश कुमार बिहार की बागडोर संभालने के लिए पूरी तरह से सक्षम है।

इस बारे में बात करते हुए जेडीयू महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार साल 2025 तो क्या साल 2030 में भी बिहार का नेतृत्व करने के लिए सक्षम है। अगर उनका स्वास्थ्य ठीक रहा तो वह आगे भी ऐसे ही काम करते रहेंगे। जेडीयू का मतलब सिर्फ नीतीश कुमार है और नीतीश कुमार जब तक अपने फर्ज का अच्छी तरह से संचालन करेंगे। उन्हें बिहार से कोई नहीं हटा सकता है।

हालांकि, पार्टी के बड़े नेता भले ही यह दावा कर रहे हैं कि सीएम नीतीश कुमार साल 2025 में एक बार फिर सीएम उम्मीदवार बनेंगे। लेकिन, दूसरी ओर खुद सीएम नीतीश कुमार कई बार यह संकेत दे चुके हैं कि आगामी समय में तेजस्वी यादव बिहार को संभालते हुए दिखाई देंगे।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!