गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

कोविड टीके से वंचित लाभुकों को हर घर दस्तक अभियान के तहत किया जा रहा है का टीका 

बक्सर। एक बार फिर राज्य समेत पूरे देश में कोरोना वायरस की रफ्तार तेज हुई है। राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देशानुसार जिले में हर घर दस्तक अभियान जोरों पर है। जिसके तहत कोविड टीकाकरण से वंचित लोगों को चिह्नित करते हुये, उन्हें टीकाकृत किया जा

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
16 जून 2022, 06:22 PM IST (16 जून 2022) अपडेट: 3 नवंबर 2026, 12:10 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
बक्सर। एक बार फिर राज्य समेत पूरे देश में कोरोना वायरस की रफ्तार तेज हुई है। राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देशानुसार जिले में हर घर दस्तक अभियान जोरों पर है। जिसके तहत कोविड टीकाकरण से वंचित लोगों को चिह्नित करते हुये, उन्हें टीकाकृत किया जा रहा है। इस कार्य में आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं के साथ-साथ एएनएम को प्रतिनियुक्त किया गया है। साथ ही, विभिन्न अधिकारियों को हर घर दस्तक अभियान के अनुश्रवण और मुल्यांकन की भी जिम्मेदारी दी गई है। ताकि, टीके से वंचित रहे एक भी लाभुक इस अभियान का लाभ पाने न छुटे। वहीं, सिविज सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ ने भी सदर प्रखंड स्थित पांडेयपट्टी के अलावा अन्य पंचायतों में टीकाकरण अभियान का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने सभी फ्रंट लाइन वर्कर्स से चलने फिरने में असमर्थ लोगों के घर जाकर प्रिकॉशनरी डोज देने का निर्देश दिया।

वैक्सीनेशन से ही इससे सुरक्षा पाई जा सकती है 

सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ ने टीकाकरण दलों से कहा कि जिले से अभी कोविड-19 की संभावना अभी पूरी तरह से टली नहीं है। इसके लिये लोगों को जागरूक होना होगा और उन्हें समझना होगा कि वैक्सीनेशन से ही इससे सुरक्षा पाई जा सकती है। इसलिये सभी टीकाकरण दल के पास उनके इलके की ड्यू लिस्ट उपलब्ध होना चाहिए। ताकि, यह पता चल सके कि किन किन लोगों ने अब तक कोविड टीके के विभिन्न डोज नहीं लिए हैं। इस टीम में शामिल आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता को अपने दायित्वों की पूरी जानकारी होनी चाहिए। वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों की सक्रिय भागीदारी की माध्यम से वैक्सीनेशन से वंचित लोगों को प्रोत्साहित कर टीकाकरण केंद्र पर लाएं।

टीके के लिये स्वयं आगे आएं लोग 

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. राज किशोर सिंह ने कहा, जिले के शत प्रतिशत लोगों को कोरोना का टीका लग जाए, इसे लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी सिलसिले में यह अभियान शुरू किया गया है। जिले के वैसे लोग जिनलोगों ने अब तक टीका नहीं लिया है, उनसे मेरी अपील है कि इस अभियान के तहत टीका जरूर ले लें। जिले में शत प्रतिशत टीकाकरण हो जाने से सभी लोग काफी हद तक कोरोना से सुरक्षित हो जाएंगे। इसलिए इसे सामाजिक जिम्मेदारी समझकर इसमें अपना योगदान दें। साथ ही जिन लोगों ने कोरोना टीकाकरण को लेकर अभी तक प्रीकॉशन डोज नहीं ली है, वे लोग भी जल्द से जल्द ले लें। प्रीकॉशन डोज लेने के बाद ही टीकाकरण की प्रक्रिया पूरी होगी। इसलिए अगर समय पूरा हो गया हो तो प्रीकॉशन डोज जरूर ले लें।