सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

फिलहाल बिहार में कोई भी राजनीतिक पार्टी बनाने का विचार नहीं है, अगर लोगों ने साथ दिया तो इस पर विचार जरूर करूंगा: प्रशांत किशोर

पटना: राजधानी पटना के ज्ञान भवन में प्रेस वार्ता के दौरान राजनीतिक विशेषज्ञ प्रशांत किशोर ने वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री श्री लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि चाहे वर्तमान की सरकार हो या फिर पूर्व

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
5 मई 2022, 09:22 AM (5 मई 2022) 529 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना: राजधानी पटना के ज्ञान भवन में प्रेस वार्ता के दौरान राजनीतिक विशेषज्ञ प्रशांत किशोर ने वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री श्री लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि चाहे वर्तमान की सरकार हो या फिर पूर्व की सरकार किसी ने भी बिहार में रह रहे आम जनता के लिए कुछ भी नहीं किया है. उन्होंने कहा कि बिहार कई मायनों में देश के सबसे पिछड़े राज्यों में से है. साथ ही उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के रहते हुए बिहार में शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरीके से ध्वस्त है, बिहार आज भी कई मानकों पर देश के सबसे निचले पायदान पर है. बिहार अगर आने वाले समय में अग्रणी राज्यों की सूची में आना चाहता है तो इसके लिए नई सोच और नए प्रयास की जरूरत है.(फिलहाल बिहार में कोई)

Read Also: सीएम आवास पहुंचा भोजपुर प्रेस क्लब भवन का मामला, हस्तांतरण को लेकर विवाद चल रहा है

बिहार को लेकर की बड़ी घोषणा

प्रशांत किशोर ने कहा कि अभी उनका पार्टी बनाने का कोई इरादा नहीं है लेकिन अगर बिहार की जनता का साथ मिला और जनता चाहेगी तो मैं जरूर बिहार में एक नई पार्टी की शुरुआत करूंगा. इसके लिए मैं बिहार को बदलने की चाह रखने वालों को साथ लेकर चलूंगा. मैं लोगों से मिल रहा हूं लोग चाहेंगे तो पार्टी बना लूंगा वही पीके ने कहा कि लोगों की सोच पर अमल करूँगा और तीन या चार महीने के गहन निरीक्षण के बाद इस पर कोई फैसला करूंगा.(फिलहाल बिहार में कोई)

बिहार में 3000 किलोमीटर की पदयात्रा व्यक्तिगत तरीके से करूंगा

प्रशांत किशोर ने कहा कि पार्टी की शुरुआत के लिए गांव देहात जाऊंगा और 2 अक्टूबर से पश्चिम चंपारण से पदयात्रा की शुरुआत करूंगा, साथ ही साथ 3000 किलोमीटर की जन यात्रा व्यक्तिगत तौर पर करूंगा.

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!