शनिवार, 26 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
हरियाणा में फल-सब्जियों की कीटनाशक जांच मुफ्त, 10 कीटनाशकों के अवशेष की होगी जांच   •   खेसारी लाल यादव ने भोजपुर में बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री, मदद का दिया भरोसा   •   कुएं से किशोरी का शव बरामद, दो गिरफ्तार; प्रेम प्रसंग समेत कई बिंदुओं पर जांच   •   गेतलसूद डैम का जलस्तर बढ़ा, आज खुल सकते हैं रेडियल गेट; प्रशासन अलर्ट   •   दिल्ली में गूंजा हरपुर का धूसर जल प्रबंधन मॉडल   •   चुनावी पारदर्शिता की मांग को लेकर राजद ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला   •   हरियाणा में फल-सब्जियों की कीटनाशक जांच मुफ्त, 10 कीटनाशकों के अवशेष की होगी जांच   •   खेसारी लाल यादव ने भोजपुर में बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री, मदद का दिया भरोसा   •   कुएं से किशोरी का शव बरामद, दो गिरफ्तार; प्रेम प्रसंग समेत कई बिंदुओं पर जांच   •   गेतलसूद डैम का जलस्तर बढ़ा, आज खुल सकते हैं रेडियल गेट; प्रशासन अलर्ट   •   दिल्ली में गूंजा हरपुर का धूसर जल प्रबंधन मॉडल   •   चुनावी पारदर्शिता की मांग को लेकर राजद ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला   •  
राजनीति बिहार ब्रेकिंग न्यूज़

चुनावी पारदर्शिता की मांग को लेकर राजद ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

भोजपुर में राजद ने चुनावी पारदर्शिता और मतदाता अधिकारों की मांग को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। SIR और मतदाता सूची को लेकर पार्टी ने सवाल उठाए।

M
Media Darshan संवाददाता, Media Darshan
25 सितंबर 2026, 08:22 PM IST (11 घंटे पहले) अपडेट: 26 सितंबर 2026, 04:56 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

मीडिया दर्शन/आरा (भोजपुर): चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद), भोजपुर की ओर से शुक्रवार को जिला मुख्यालय आरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। राजद ने यह प्रदर्शन विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मतदाता सूची को लेकर अपनी आपत्तियों के विरोध में किया।

कार्यक्रम का नेतृत्व राजद जिलाध्यक्ष वीरबल यादव ने किया। इस दौरान पार्टी के नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

SIR को लेकर राजद ने उठाए सवाल

राजद जिलाध्यक्ष वीरबल यादव ने आरोप लगाया कि SIR के नाम पर मतदाता सूची में हेरफेर कर बिहार समेत अन्य राज्यों के चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता का अधिकार महत्वपूर्ण है और चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठने वाली शंकाओं का समाधान निर्वाचन आयोग को पारदर्शी तरीके से करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राजद लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और मताधिकार की रक्षा के मुद्दे पर अपनी आवाज उठाता रहेगा।

विधान पार्षद सोनू राय ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र की आधारशिला है। उन्होंने मतदाता सूची, मतदान प्रक्रिया और चुनाव संचालन को लेकर उठ रहे सवालों का पारदर्शी एवं संतोषजनक समाधान किए जाने की मांग की।

जिला प्रवक्ता आलोक रंजन ने कहा कि चुनाव जनता की लोकतांत्रिक भागीदारी का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने निर्वाचन आयोग से उठ रहे सवालों पर स्पष्ट और तथ्यात्मक जवाब देने की मांग की। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग भी रखी।

मतदाता अधिकारों की सुरक्षा की मांग

जिला परिषद सदस्य डॉ. भीम यादव ने कहा कि प्रत्येक नागरिक के मताधिकार का संरक्षण लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है। उन्होंने मतदाता सूची से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और नागरिकों की शिकायतों के समाधान की मांग की।

गौरतलब है कि राजद ने 25 सितंबर को बिहार के सभी जिला मुख्यालयों पर मुख्य चुनाव आयुक्त के पुतले दहन का कार्यक्रम घोषित किया था।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक राम विशुन सिंह उर्फ लोहिया, पूर्व प्रत्याशी रामबाबू सिंह, हाकिम प्रसाद, लालबिहारी सिंह, मंटू शर्मा, गजेंद्र यादव, सीपी चक्रवर्ती, शिव कुमार शर्मा, धनंजय यादव, सेराज अंसारी, शैलेंद्र राम, भुनेश्वर यादव, अमित ठाकुर समेत बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे।