शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

रोहतास: असमाजिक तत्वों नें गाड़ी का पीछा कर भाई-बहन पर फेंका तेजाब

रोहतास: असमाजिक तत्वों नें गाड़ी का पीछा कर भाई-बहन पर तेजाब फेंक दिया. बिक्रमगंज रात 8 बजे के करीब बाइक पर सवार हो जा रहे  भाई – बहन की गाड़ी का पीछा कर असमाजिक तत्वों नें फेंका तेजाब भाई-बहन दोनों गम्भीर रूप से जख्मी हो गए. दोनों को इ

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
18 अप्रैल 2022, 12:32 AM IST (18 अप्रैल 2022) अपडेट: 6 अक्टूबर 2026, 07:17 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

रोहतास: असमाजिक तत्वों नें गाड़ी का पीछा कर भाई-बहन पर तेजाब फेंक दिया. बिक्रमगंज रात 8 बजे के करीब बाइक पर सवार हो जा रहे  भाई – बहन की गाड़ी का पीछा कर असमाजिक तत्वों नें फेंका तेजाब भाई-बहन दोनों गम्भीर रूप से जख्मी हो गए. दोनों को इलाज हेतू निजी अस्पताल में भर्ती किया गया.

Read Also: पटना में धनजी ज्वेलर्स खुलेंगे  के कई शोरूम: महासुख चाँदपारा

सूत्रों ने बताया कि धनगाई गांव के वार्ड नम्बर 10 निवासी अजय कुमार का पुत्र आकाश कुमार अपनी बहन के साथ बिक्रमगंज के अंजवित सिंह कॉलेज रोड से रात करीब 8 बजे जा रहा था. इसी बीच हेलमेट लगाए 2 बाइक सवार युवक गाड़ी का पीछा करने लगे. पीछे बैठा युवक बोतल का पानी जैसा कोई पदार्थ दोनों पर फेंक दिया. पानी पड़ते तत्काल ही दोनों को तेज जलन होने लगी जिससे बाइक अनियंत्रित हो पलट गई। सहायता के लिए जुटे लोगों नें तेजाब हमला की बातें कही. इतना सुनते ही दोनो की हालत खराब होने लगी. आनन-फानन में दोनों को निजी अस्पताल में पहुँचाया गया. पीड़ित भाई-बहन के परिजनों ने बताया कि आकाश कुमार अधिक प्रभावित नही है, लेकिन युवती के चेहरे और पैर काफी गम्भीर रूप से प्रभावित है. परिजनों ने हमलावर को शिनाख्त से इंकार किया है. पुलिस मामले को लेकर हर पहलुओं पर जांच में जुटी है. (रोहतास: असमाजिक तत्वों नें)

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.