शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

पवन सिंह – सलीम सुलेमान का एक और गाना रिलीज, गाना याद आती नहीं रिलीज के साथ ट्रेंडिंग में

मुंबई| भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह और म्यूजिक कम्पोजर व प्रोड्यूसर सलीम सुलेमान की जोड़ी ने एक बार फिर से सुर्खियों में है। वजह है उनका नया गाना ‘याद आती नहीं’, जो आज ही रिलीज हुआ है। यह हिंदी गाना सलीम सुलेमान के ऑफिसियल यूट्यूब

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
3 अप्रैल 2022, 04:09 PM IST (3 अप्रैल 2022) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 02:11 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

मुंबई| भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह और म्यूजिक कम्पोजर व प्रोड्यूसर सलीम सुलेमान की जोड़ी ने एक बार फिर से सुर्खियों में है। वजह है उनका नया गाना ‘याद आती नहीं’, जो आज ही रिलीज हुआ है। यह हिंदी गाना सलीम सुलेमान के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ और यह टॉप 15 ट्रेंड में ट्रेंड भी करने लगा है। पवन सिंह के लिए यह एक नया रिकॉर्ड है, जिसकी बराबरी भोजपुरी जगत से अभी तक किसी ने नहीं की है।

लिंक : याद आती नहीं (पवन सिंह नया गाना)

आपको बता दें कि सलीम सुलेमान और पवन सिंह का कोलेब्रेशन इससे पहले गाना ‘बबुनी तेरे रंग’ में देखने को मिला था, जो खूब वायरल हुआ था। उसके बाद अब एक बार फिर से दोनों की दस्तक ने उनके फैंस के बीच जुनून पैदा कर दिया है। तभी गाना ‘याद आती नही’ को वे खूब पसंद कर रहे हैं। दरअसल, यह एक इमोशनल गाना है, जो दिल से कनेक्ट होता है।दोनों पिछले कुछ दिनों से इस हिंदी सॉन्ग ‘याद आती नहीं’ को लेकर चर्चा में थे, जिसे लेकर फैंस का इंतजार अब खत्म हो चुका है।

15 दिनों के अंदर बगहा ढाला का आरओबी पुल का कार्य होगा चालू, नगर में बनाए जाएंगे बाईपास: डीएम कुंदन कुमार

इस इमोशनल म्यूजिक वीडियो को सलीम सुलेमान ने तैयार किया है। गाने का म्यूजिक कमाल का है, जो कि श्रद्धा पंडित के लिरिक्स के साथ दिल में दस्तक दे रहा है। इनका वीडियो रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है और ये लोगों को खूब पसंद आ रहा है। पीआरओ रंजन सिन्हा है।

पवन याद आती नहीं

बात अगर इस गाने की म्यूजिक वीडियो की करें तो पवन, इसमें एक्टर पंजाबी एक्ट्रेस प्रियंका खेरा के प्यार में नजर आ रहे हैं। मगर वो पवन को धोखा देती हैं और किसी और से अफेयर कर बैठती हैं, जिसे एक दिन खुद पवन देख लेते हैं और उनका दिल टूट जाता है। पवन एक दम टूट जाते हैं। अगर आपने भी कभी प्यार किया है और दिल टूटा है तो यकीन मानिए गाने के लिरिक्स इतने प्यारे हैं कि आपकी आंखों में आंसू आ जाएंगे।