शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

29 सितंबर से हड़ताल पर जाएंगी आंगनबाड़ी सेविका सहायिका 

मीडिया दर्शन ( समस्तीपुर/विभूतिपुर) बिहार आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संयुक्त संघर्ष समिति के प्रखंड सदस्यों की एक बैठक गुरुवार को निरीक्षण भवन सिंघियाघाट में हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विनीता कुमारी ने की। बैठक में संघ के प्रदेश नेतृत्व के

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
21 सितंबर 2023, 09:45 PM IST (21 सितंबर 2023) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 12:25 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
मीडिया दर्शन ( समस्तीपुर/विभूतिपुर) बिहार आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संयुक्त संघर्ष समिति के प्रखंड सदस्यों की एक बैठक गुरुवार को निरीक्षण भवन सिंघियाघाट में हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विनीता कुमारी ने की। बैठक में संघ के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सभी आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका द्वारा आगामी 29 सितम्बर से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने की बातें कही। वक्ताओं ने कहा कि यह आंदोलन सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में किया जाना प्रस्तावित है। यह चुनावी वायदे किए गए थे कि सत्ता में आने के बाद आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका का मानदेय दोगुना किया जाएगा। मगर, सत्ता में आने के बाद सरकार ने ये बातें ठंडे बस्ते में डाल दी है। कहा कि अन्य राज्यों की भांति बिहार में भी सेविका-सहायिका को सम्मानजनक मानदेय के साथ ग्रेच्यूटी देने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आदेश प्राप्त है।

महिला मोर्चा ने जिला मे मनाया उत्सव

इसलिए यह लाभ देना सुनिश्चित किया जाय। इसे नजरअंदाज करना कहीं से उचित नहीं है। जबकि, सरकार ने आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका पर कार्यों का बोझ बढ़ा दिया है। इस कमरतोड़ महंगाई में वादाखिलाफी कर सरकार सेविका-सहायिका के साथ अन्याय कर रही है। मौके पर संघ की सचिव अमृता कुमारी, प्रतिमा कुमारी, बिन्दु कुमारी, अनुपम कुमारी, सीता कुमारी, लालसा कुमारी, पुष्पा कुमारी, हीरा कुमारी, ममता सैनी, शीला कुमारी, पुनम कुमारी, अमर कुमारी, जुली कुमारी, सुनीता कुमारी, गुड्डी कुमारी समेत दर्जनों सेविका-सहायिका मौजूद रहे।