मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

पोषक तत्व खाने से ही भागेगा एनीमिया,आप रहेंगे स्वास्थ्य 

मीडिया दर्शन (समस्तीपुर/खानपुर)समेकित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी खानपुर के तत्वाधान में पोषण सप्ताह के तहत प्रखंडक्षेत्र के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेबड़ा एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय खानपुर दक्षिणी में आज वर्ग 7,8,9,10 के बच्चियों को एनीम

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
14 सितंबर 2023, 04:36 PM (14 सितंबर 2023) 438 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
मीडिया दर्शन (समस्तीपुर/खानपुर)समेकित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी खानपुर के तत्वाधान में पोषण सप्ताह के तहत प्रखंडक्षेत्र के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेबड़ा एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय खानपुर दक्षिणी में आज वर्ग 7,8,9,10 के बच्चियों को एनीमिया से बचाव के बारे में बताया गया।
सभी वर्ग संचालन के दौरान बाल विकास परियोजना पदाधिकारी संगीता कुमारी ने बताया कि वर्तमान में बड़ी संख्या में बालिकाएं एनीमिया के शिकार हो रहें हैं।बच्चों से कहा कि माहवारी के दौरान अधिक मात्रा में रक्त श्राव हो जाता है,इससे बच्चे कमजोर हो जाते है।इस दौरान बच्चों को साफ सफाई एवं हाइजीन को मेंटेन करना चाहिए।अन्यथा एनीमिया के साथ साथ अन्य बिमारी भी हो सकती है।

पूर्व  वार्ड सचिवों ने भरी हुंकार,25 को पटना में करेंगें महाधरना

इससे बचाव की जानकारी सबों को होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य रहने  के लिए सभी को संतुलित आहार लेना चाहिए।मोटे अनाज के साथ साथ हरी हरी शाक सब्जियों,सलाद, नोनी आदि खाने पर बल दिया तथा कहा कि हमलोगों को मैदा से बनी मॉडर्न चाइनीज फूड से परहेज करना चाहिए। सीडीपीओ ने बच्चों को पेट में होने वाले कृमि तथा उसके बचाव के बारे में भी बताया।उन्होंने बच्चों को हाथ धुलाई के छःस्तर को भी बताया।साथ हीं कुपोषण मुक्त होने के लिए बच्चों को शपथ भी दिलाई।

मौके पर जिला समन्वयक विकास कुमार,प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश चंद्र अरुण,शिक्षक पंकज कुमार चौधरी, नईमून नेसा,मुकेश कुमार,ज्ञान शंकर प्रसाद सहित सैकड़ों बच्चे उपस्थित रहे।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!