शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

Alcohol Ban In Bihar: बिहार में पियक्कड़ों की हुई मौज, शराबबंदी कानून से जुड़ी आई अच्छी ख़बर!

Alcohol Ban In Bihar: बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर कई तरह के सवाल उठते हैं। पिछले दिनों जहरीली शराब के कारण कई लोगों की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद विपक्ष द्वारा सत्ताधारी सरकार पर कई सवाल उठाए गए थे। लेकिन इसकी हकीकत अब कुछ और ही सामने

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
22 फरवरी 2023, 02:39 PM IST (22 फरवरी 2023) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 06:26 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Alcohol Ban In Bihar: बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर कई तरह के सवाल उठते हैं। पिछले दिनों जहरीली शराब के कारण कई लोगों की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद विपक्ष द्वारा सत्ताधारी सरकार पर कई सवाल उठाए गए थे। लेकिन इसकी हकीकत अब कुछ और ही सामने आई है कि राज्य के 99% महिला आबादी और 92% पुरुष आबादी शराबबंदी के पक्ष में है। यह सर्वे काफी हैरान करने वाला है।

Tejashwi Yadav: मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर भड़के तेजस्वी यादव, सीएम नीतीश पर भी दिया बड़ा बयान

एक रिपोर्ट के अनुसार बिहार में शराबबंदी को लेकर एक सर्वे कराया गया था, जिसमें यह आंकड़ा सामने आया है। जिसके मुताबिक 2016 में लागू होने के बाद अब तक 1.82 करोड़ यानी करीब 96% लोगों ने अब शराब को छोड़ दिया है। ये सर्वे मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग द्वारा शराबबंदी का आम लोगों पर पड़ने वाले प्रभाव के आंकलन के लिए कराए गए सर्वे में निकल कर आए हैं।

Alcohol Ban In Bihar: जानिए सीएम का फैसला

हालांकि, गौर करने वाली बात ये है कि अभी तक बिहार में शराबबंदी पर आम लोगों पर क्या असर पड़ रहा है, इसकी जानकारी के लिए दो सर्वे हो चुके है। 2017 में आद्री और जगजीवन राम शोध संस्थान ने सर्वे किया था। 2022 में चाणक्य राष्ट्रीय विधि वि. ने एएन सिन्हा सामाजिक अध्ययन संस्थान के शोध पदाधिकारियों के सहयोग से चार हजार लोगों पर सैंपल सर्वे हुआ था। सरकार ने अब तीसरा सर्व कराया है।

Bihar News: तीन बच्चों का बाप 12 साल की नाबालिग को लेकर भागा मुंबई, पुलिस ने ऐसे दबोचा!

हम आपको बता दें, बिहार में भले ही शराबबंदी को लेकर कुछ भी कहा जा रहा हो, लेकिन सीएम नीतीश कुमार अपनी बात पर अडिग है कि वह शराबबंदी कानून को रद्द नहीं करने वाले हैं।