शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

Akanksha Dubey Suicide: आकांक्षा दुबे के सुसाइड पर मेकअप ऑर्टिस्ट का बड़ा खुलासा, जानिए पूरी स्टोरी

Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के सारनाथ में सुसाइड लिया था। जिसके बाद इस पूरे मामले की छानबीन चल रही है। आकांक्षा की मौत के बाद पूरा भोजपुरी इंडस्ट्री सदमे में है। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि इतनी यंग एक

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
27 मार्च 2023, 11:32 AM IST (27 मार्च 2023) अपडेट: 5 अक्टूबर 2026, 06:32 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के सारनाथ में सुसाइड लिया था। जिसके बाद इस पूरे मामले की छानबीन चल रही है। आकांक्षा की मौत के बाद पूरा भोजपुरी इंडस्ट्री सदमे में है। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि इतनी यंग एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी आखिरकार क्यों खत्म कर ली। यूपी पुलिस (UP Police) ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Postmortem) के लिए भेज दिया।

ब्रेकिंग: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बने पिता, सोशल मीडिया पर शेयर की जानकारी!

वहीं, अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के सारनाथ स्थित सोमेंद्र होटल में आत्महत्या कर ली। फिल्म की शूटिंग के लिए आकांक्षा दुबे वाराणसी पहुंची थीं। किसी करीबी के यहां अपना बर्थडे मनाने के लिए गई थी और रात में होटल पहुंची। सुबह होटल का कमरा खोला गया तो पंखे से लटकती हुई पाई गई। फिर होटल कर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस, शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।

Akanksha Dubey Suicide: जानिए आर्टिस्ट का बयान

दरअसल, 28 वर्षीय अभिनेत्री आकांक्षा दुबे पिछले चार दिनों से वाराणसी में फिल्म ‘लायक हु मैं नालायक नहीं’ की शूटिंग कर रही थी। सुबह जब शूटिंग करने वाली टीम ने जब फोन किया तो एक्ट्रेस ने फोन रिसीव नहीं किया, जिसके बाद निजी मेकअप आर्टिस्ट होटल पहुंचा तो दरवाजा बंद पाया। जिसके बाद होटल के कर्मचारियों ने दूसरी चाबी से दरवाजा खोला तो देखा कि पंखे के सहारे एक्टर्स झूलती नजर आयी। मेकअप आर्टिस्ट की मानें तो बीती रात को किसी का बर्थडे मनाने के लिए कहीं गई हुई थीं। उसके बाद रात में होटल पहुंची।

OMG: सगाई के बाद लड़के की लगी सरकारी नौकरी तो शादी से किया इंकार, वधू पक्ष को देखकर भागा परिवार!

इसी के साथ आकांक्षा दुबे का रोते हुए वीडियो वायरल हो रहा है, जो कि उनके मौत के पहले का बताया जा रहा है। मेकअप आर्टिस्ट राहुल शर्मा ने बताया कि सुबह में हम उनका मेकअप करने के लिए आए तो दरवाजा नहीं खुल रहा था, तो हमने यहां होटल के स्टाफ को बोला, फिर उन्होंने इंटरकॉम से फोन किया। रूम में कोई रिस्पॉन्स नहीं आया। हमने भी उनके पर्सनल नंबर पर फोन किया लेकिन कोई रिस्पांस नहीं आया। जिसके बाद काउंटर से चाबी मंगा कर देखा तो वो लटकी हुई थीं। हम 22 तारीख को बस्ती से शूटिंग खत्म करके यहां आए थे। वो बहुत अच्छे नेचर की थी, हमारे लिए खाने पीने का बहुत ध्यान रखती थीं। लेकिन पता नहीं क्या हुआ कुछ समझ नहीं आ रहा है।