गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

पटना: एयरटेल ने बॉश फैसिलिटी में भारत का पहला निजी 5जी नेटवर्क स्थापित किया

पटना| भारत के प्रमुख कम्युनिकेशन सॉल्यूशन्स प्रोवाइडर, भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज बेंगलुरू में बॉश ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (आरबीएआई)  फैसिलिटी में भारत के पहले निजी 5जी नेटवर्क के सफल परीक्षण की घोषणा की। एयरटेल का

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
16 जुलाई 2022, 04:44 PM IST (16 जुलाई 2022) अपडेट: 27 अक्टूबर 2026, 11:44 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना| भारत के प्रमुख कम्युनिकेशन सॉल्यूशन्स प्रोवाइडर, भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज बेंगलुरू में बॉश ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (आरबीएआई)  फैसिलिटी में भारत के पहले निजी 5जी नेटवर्क के सफल परीक्षण की घोषणा की। एयरटेल का ऑन-प्रिमाइसेस 5जी कैप्टिव प्राइवेट नेटवर्क दूरसंचार विभाग (डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्यूनिकेशन) द्वारा आवंटित परीक्षण 5जी स्पेक्ट्रम पर बनाया गया। एयरटेल ने ट्रायल स्पेक्ट्रम का उपयोग करते हुए बॉश की अत्याधुनिक निर्माण सुविधा में क्वालिटी सुधारने और ऑपरेशनल एफिसियेंसी बढाने  के लिए दो इंडस्ट्रियल ग्रेड यूज़ केस के जरिये लागू किया। दोनों ही मामलों में, मोबाइल ब्रॉडबैंड और अति विश्वसनीय लो-लेटेंसी संचार जैसी 5जी तकनीक ने ऑटोमेटेड ऑपरेशन को गति प्रदान की और डाउनटाइम को भी कम किया।(पटना: एयरटेल ने बॉश)

एयरटेल बिजनेस के डायरेक्टर व सीईओ अजय चितकारा ने कहा, एयरटेल भारत के डिजिटल परिवर्तन और उद्यमों के विकास का सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है क्योंकि वे वैश्विक स्तर को प्राप्त करना चाहते हैं। हमारा मानना है कि एयरटेल के पास देश के किसी भी हिस्से में और किसी भी आकार के उद्यम के लिए कैप्टिव प्राइवेट नेटवर्क सॉल्यूशन देने के लिए विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा, साझेदारी और विशेषज्ञता उपलब्ध है।(पटना: एयरटेल ने बॉश)

Read Also: पटना: सर्वोच्च न्यायालय ने दी सुब्रत रॉय सहारा को राहत, पटना उच्च न्यायालय के समक्ष पेश होने का आदेश हटाया

सुभाष पी, हेड ऑफ़ टेक्निकल फंक्शन्स, बॉश ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने कहा “हमारी सुविधा पर एयरटेल प्राइवेट 5जी नेटवर्क द्वारा प्रदान की गई लो लेटेंसी और विश्वसनीय कनेक्टिविटी जो कि परीक्षण के दौरान अनुभव की गई थी, हमें अपनी दक्षता और उत्पादकता बढ़ाने में सक्षम बनाती है। 5जी के इस्तेमाल से आईटी वायर्ड इंफ्रास्ट्रक्चर में काफी कमी आएगी और ऑपरेशनल एफिशिएंसी बढ़ेगी।“

बॉश फैसिलिटी में ट्रायल स्पेक्ट्रम पर स्थापित निजी नेटवर्क में मल्टी-जीबीपीएस थ्ररूपुट प्रदान करने के साथ-साथ हजारों कनेक्टेड डिवाइसेज को मैनेज करने की क्षमता है। निजी 5जी नेटवर्क अधिक विश्वसनीयता, अधिक सुरक्षा व सुविधा प्रदान करता है और संचालन के लिए नेटवर्क के तारों पर निर्भरता से मुक्त करता है, ताकि बॉश को स्वचालित संचालन के लाभों को प्राप्त करने में सक्षम बनाया जा सके।(पटना: एयरटेल ने बॉश)

अत्यधिक तीव्रता, कम विलंबता, उच्च गति के साथ एयरटेल 5जी ने बॉश शॉप फ्लोर प्रबंधकों और ऑपरेटरों को वास्तविक समय में मुद्दों को पहचानने और हल करने में मदद की और इस प्रकार मीन टाइम टू रिपेयर (एमटीटीआर) और मीन टाइम बिटवीन फेल्योर (एमटीबीएफ) को कम किया।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.