मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

बारातियों के खाना खाने के बाद बिना फेरे लिए लौट गया दूल्हा, दुल्हन का रोकर हुआ बुरा हाल

पटना डेस्क: एक बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है। जहां, दहेज की मांग पूरी न होने पर फेरों से पहले दूल्हा अपनी दुल्हन लिए बिना ही बारात लेकर वापस लौट गया। दुल्हन पक्ष की तरफ से दूल्हा समेत परिजनों के खिलाफ थाने पर लिखित शिकायत की है। &nbsp

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
18 अप्रैल 2023, 09:31 AM (18 अप्रैल 2023) 544 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: एक बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है। जहां, दहेज की मांग पूरी न होने पर फेरों से पहले दूल्हा अपनी दुल्हन लिए बिना ही बारात लेकर वापस लौट गया। दुल्हन पक्ष की तरफ से दूल्हा समेत परिजनों के खिलाफ थाने पर लिखित शिकायत की है।

शादी के लिए 20 साल से भटक रहा था युवक, फिर किन्नर की मांग में भरा सिंदूर

एक रिपोर्ट के अनुसार पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है. दरअसल, पूरा मामला अलीगढ़ जिले के अंतर्गत छर्रा थाना इलाके के सलगवां गांव का है, जहां मीनू का रिश्ता उजागर सिंह के साथ तय हुआ था, जिसकी बारात रविवार को सलगवां गांव आई थी। बारात का लड़की पक्ष के लोगों ने स्वागत किया और बैंड बाजे की धुन पर बारातियों ने जमकर डांस कर गांव में बारात चढ़ाई।

मटुकनाथ-जूली लव स्टोरी:16 साल बाद फिर चर्चा में बिहार की सबसे चर्चित लव स्टोरी; जानिए किस हाल में हैं दोनों

वहीं, बारात चढ़ने के बाद वधू पक्ष के लोगों ने सभी बारातियों को सम्मान के साथ खाना खिलाया, लेकिन फेरों की रस्म से पहले ही वर पक्ष की तरफ से वधू पक्ष के सामने अतिरिक्त दहेज देने का प्रस्ताव रखा गया। कुछ देर तक दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थ ने सुलह कराने का प्रयास किया पर बात नहीं बनी। जिसके बाद वर पक्ष दहेज की मांग पूरी न होने पर बारात वापस ले गया। इस मामले में वधू पक्ष की तरफ से दूल्हा समेत उसके परिजनों के खिलाफ थाना छर्रा पर तहरीर दी गई है।

Yogi Adityanath Government: योगी सरकार ने जारी की टॉप 25 माफिया की सूची, मुख्तार अंसारी से लेकर इन लोगों का नाम शामिल

इसी के साथ दुल्हन मीनू का कहना है कि कल शादी थी, खैरअड्डा मेहताब नगर से बारात आई थी। सभी ने खाना-पीना खाया और बारात वापस लेकर चले गए। वो लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे, दहेज को लेकर बात बिगड़ गई।दुल्हन के भाई ने उनके हाथ पैर भी जोड़ें, लेकिन फिर भी वह बारात चढ़ने के बाद भी वापस चले गए, फेरे नहीं पड़ पाए थे. बारात में करीब डेढ़ सौ लोग आए थे। दुल्हन के भाई ने कहा, “जितना हमारे पास है उतना हम दहेज में दे देंगे। फिर भी नहीं रुके और वह लोग लड़के को अपने घर लेकर चले गए।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!