शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

कार्रवाई: पिकअप वाहन से लूटपाट करते हथियार सहित रंगेहाथ गिरफ्तार हुए दो अपराधी

र्बेगूसराय: साहेबपुरकमाल थानाध्यक्ष और गश्तीदल की तत्परता से एनएच 31 पर लूट की वारदात टल गई और पुलिस ने दो अपराधियों को हथियार सहित रंगेहाथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। एसपी योगेंद्र कुमार ने प्रेस वार्ता का आयोजन कर बताया कि दिनांक 22.0

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
23 जनवरी 2023, 06:26 PM IST (23 जनवरी 2023) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 02:48 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

र्बेगूसराय: साहेबपुरकमाल थानाध्यक्ष और गश्तीदल की तत्परता से एनएच 31 पर लूट की वारदात टल गई और पुलिस ने दो अपराधियों को हथियार सहित रंगेहाथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। एसपी योगेंद्र कुमार ने प्रेस वार्ता का आयोजन कर बताया कि दिनांक 22.01.23 को समय करीब 10:30 बजे रात्रि में पु०अ०नि० दिनेश कुमार थानाध्यक्ष साहेबपुरकमाल, पु०अ०नि० राकेश कुमार गुप्ता साहेबपुरकमाल थाना एवं सशस्त्र बल के द्वारा विशेष समकालीन अभियान एवं रात्रि गश्ती किया जा रहा था। इसी क्रम में देखा गया कि एक पिकअप वैन जो खगड़िया जिला की ओर जा रहा था को रघुनाथपुर एन0एच0 31 के पास एक मोटरसाईकिल पर सवार दो हथियारबंद अपराधियों के द्वारा लूटपाट किया जा रहा है, जो पुलिस को देखते ही भागने लगा। इस पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए खदेड़ कर रंगेहाथ दोनो अपराधी को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 01 ऑटोमैटिक पिस्टल, 03 राउण्ड जिन्दा कारतूस, 01 खुखरी चाकू, 04 मोबाईल एवं लूट में प्रयुक्त 01 मोटरसाईकिल को जप्त किया गया। पीड़ित पिकअप ड्राईवर द्वारा पुछताछ में बताया गया कि दोनों अपराधकर्मी अपने आप को फाईनेंस कर्मी बताकर गाड़ी को रुकवाकर हथियार के बल पर लूट-पाट कर रहे थे। समय पर पुलिस की त्वरित कारवाई से अवैध हथियर एवं कारतूस के साथ दो अपराधी को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी में शामिल पदाधिकारी एवं कर्मी को अलग से पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। गिरफ्त में आए अपराधियों की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बड़ी एघु निवासी कन्हैया कुमार और राजेश कुमार के रूप में की गई है।