शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

दोस्त की बारात में आए युवक की तालाब में डूबने से हुई मौत

औरंगाबाद:- अपने दोस्त की बारात में आए एक 35 वर्षीय युवक की देव स्थित सूर्यकुण्ड तालाब में गुरुवार की दोपहर नहाने के दौरान मौत हो गई।मृतक की पहचान देव थाना क्षेत्र के ही बारा गांव निवासी सीता भुइयां के पुत्र उपेंद्र रिकियासन के रूप में की गई

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
27 जनवरी 2023, 09:39 PM IST (27 जनवरी 2023) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

औरंगाबाद:- अपने दोस्त की बारात में आए एक 35 वर्षीय युवक की देव स्थित सूर्यकुण्ड तालाब में गुरुवार की दोपहर नहाने के दौरान मौत हो गई।मृतक की पहचान देव थाना क्षेत्र के ही बारा गांव निवासी सीता भुइयां के पुत्र उपेंद्र रिकियासन के रूप में की गई है।युवक के डूबने की सूचना लोगों को उस वक्त हुई जब बारात में उसकी खोजबीन शुरू हो गई। इसी बीच लोगों को जानकारी मिली कि सूर्यकुण्ड तालाब के पश्चिम कोने पर किसी के कपड़े और जूते पड़े हुए है और उसकी पहचान मृतक के कपड़े के रूप में की गई। घटना की सूचना मिलते ही सूर्यकुण्ड तालाब पर लोगों की भीड़ जुट गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।(डूबने से हुई मौत डूबने से हुई मौत)

जिले में हर्षोल्लास के साथ लहराया तिरंगा लोगों ने मनाया राष्ट्रीय पर्व

सूचना मिलते ही देव थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय, अंचलाधिकारी आशुतोष कुमार दल बल के साथ पहुंचे और शव निकाले जाने की करवाई में जुट गए मगर सफलता नही मिल सकी। इस संबंध में अंचलाधिकारी ने बताया कि शव निकलने के लिए पटना से एनडीआरएफ की टीम को बुलाई गई है और उसके आने के बाद ही शव निकलवाने की कारवाई प्रारंभ की जाएगी। वहीं, युवक के तालाब में डूबकर हुई मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें