सासाराम । रोहतास जिले में अवैध शराब की बिक्री एवं सेवन को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत शनिवार को विशेष अभियान के तहत जिले में अब तक की सर्वाधिक गिरफ्तारी की गई है। जिले के विभिन्न प्रखंडों में चलाए गए विशेष अभियान के तहत कुल 208 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। इसकी जानकारी देते हुए रोहतास एसपी ने बताया कि जिले में शराबबंदी को पूर्ण रुप से लागू कराने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया जिसमें शराब का सेवन एवं बिक्री करने वाले लोगों के साथ साथ पूर्व के मामलों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है। इस अभियान में एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी लगाए गए थे। उन्होंने बताया कि रोहतास जिले में 1 दिन में अब तक का सर्वाधिक गिरफ्तारी का यह मामला है। उन्होंने बताया कि इस अभियान में शामिल सभी पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया।(208 लोगों की हुई)
किन किन थानों में कितनी हुई गिरफ्तारी
Read also : सासाराम : टीबी हारेगा देश जीतेगा अभियान को सफल बनाने में जुटा रोहतास यक्ष्मा केंद्र जिले में 1350 टीबी संक्रमित मरीज इलाजरत
बता दें कि विशेष अभियान के तहत लूट मामले में 3, पुलिस पर हमला मामले में 6, एस सी/एसटी मामले में 1, महिला उत्पीड़न में 1, अन्य विशेष कांडों रंगदारी, हत्या में 5 सहित शराब सेवन एवं बिक्री के मामलों में गिरफ्तारियां की गई। जिसमें सर्वाधिक सासाराम नगर थाना क्षेत्र से कुल 16 एवं सासाराम (मु) थाना क्षेत्र से कुल 14 लोगों की गिरफ्तारी की गई। इसके अलावा इंद्रपुरी में 3, अकोढ़ीगोला में 10, दरिहट में 6, अमझोर में 7, तिलौथू में 2, रोहतास में 8, नौहट्टा में 7, चुटिया में 3, एससी एसटी थाना डिहरी में 1, नटवार में 4, दरिगांव में 5, बड्डी में 2, कोचस में 3, परसथूआ में 2, शिवसागर में 7, केनारी में 6, बड्डी में 1, नोखा में 13, बघैला में 8, धर्मपुरा 4, संझौली में 5, नासरीगंज में 6, राजपुर में 3, अगरेर में 4, बिक्रमगंज में 13, दावथ में 3, दिनारा में 1, नटवार में 4, काराकाट में 3, कछवा में 4 लोगों की गिरफ्तारी की गई।(208 लोगों की हुई)