शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

रोहतास: हज यात्रा पर जाने से पूर्व 37 हज यात्रियों को किया गया टीकाकृत, सभी हज यात्रियों को दिया गया मेनिन्जाइटिस एवं पोलियों का टीका

सासाराम। हज यात्रा पर जा रहे यात्रियों को हज गाइडेंस सोसायटी के गाइड लाइन के अनुसार शुक्रवार को सासाराम सदर अस्पताल के जिला प्रतिरक्षण कार्यालय में टीकाकरण किया गया। हज यात्रा के पूर्व हज यात्रियों को मस्तिष्क ज्वर एवं पल्स पोलियो का टीकाकर

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
10 जून 2022, 04:43 PM IST (10 जून 2022) अपडेट: 9 अक्टूबर 2026, 12:03 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

सासाराम। हज यात्रा पर जा रहे यात्रियों को हज गाइडेंस सोसायटी के गाइड लाइन के अनुसार शुक्रवार को सासाराम सदर अस्पताल के जिला प्रतिरक्षण कार्यालय में टीकाकरण किया गया। हज यात्रा के पूर्व हज यात्रियों को मस्तिष्क ज्वर एवं पल्स पोलियो का टीकाकरण किया गया। रोहतास जिले से 15 जून को हज यात्रियों का जत्था कोलकाता के लिए रवाना होगा। कोलकाता में 3 दिन के क्वारंटाइन एवं प्रशिक्षण के बाद 19 जून को कोलकाता से हवाई मार्ग के माध्यम से हज यात्रा के लिए रवाना होंगे। उसके पूर्व रोहतास जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे महिला एवं पुरुष हज यात्रियों को टीकाकरण किया गया। जिले में कुल 39 लोगों का हज यात्रा पर जाने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई थी जिसमे 2 लोगों ने किसी कारण वश हज यात्रा स्थगित कर दी। बाकी 37 लोगों को शुक्रवार को टीकाकरण किया गया।(रोहतास: हज यात्रा पर)

पुण्यतिथि पर याद किए गए अमर स्वतंत्रता सेनानी पूर्व मंत्री स्वर्गीय ललितेश्वर प्रसाद शाही
टीकाकरण का प्रमाण पत्र पाकर हज यात्री हुए खुश
हज की यात्रा पर जाने वाले रोहतास जिला अंतर्गत नासरीगंज निवासी 40 वर्षीय मोहम्मद गुफरान ने बताया कि 15 जून को हम लोगों का जत्था रोहतास जिला से कोलकाता के लिए रवाना होगा और इसके पूर्व हम लोगों को मेनिनजाइटिस और पोलियो का टीका दिया गया। साथ ही साथ हम लोगों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि बगैर टीका और प्रमाण पत्र के हज यात्रा की परमिशन नहीं मिल सकती है क्योंकि हज कमेटी की तरफ से ही यह नियम आया है कि हज यात्रा से पूर्व सभी को टीका लगवाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि आज हम लोगों ने टीका लगवाया और काफी खुशी महसूस हो रही है कि हम लोग हज यात्रा के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।(रोहतास: हज यात्रा पर)
हज यात्रा से पूर्व टीकाकरण कराना जरूरी
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ आरकेपी साहू ने बताया कि विभाग द्वारा हज यात्रा पर जाने वाले कुल 39 लोगों का सूची प्राप्त हुई थी जिसमें 2 लोगों का यात्रा रद्द हो गया है तो ऐसे में कुल 37 लोगों को मैनिंजाइटिस एवं पल्स पोलियो का टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि हज यात्रा में काफी भीड़ भाड़ होता है ऐसे में मस्तिष्क का ज्वर जैसी बीमारी का खतरा बना रहता है इसलिए हज के लिए जाने वाले लोगों को मेनिनजाइटिस और पोलियो का टीका लगवाना जरूरी होता है। उन्होंने बताया कि टीका लगाने के बाद सभी हज यात्रियों को टीका लेने का प्रमाण पत्र भी प्रदान कर दिया गया।
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.