शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

करवंदिया सर्विस पेट्रोल पंप के कर्मी से 15 लाख की हुई छिनैती, 1 साल के भीतर एक ही कर्मी से दो बार लूट की घटना को दिया जा चुका है अंजाम

सासाराम(कार्यालय)। रोहतास जिला अंतर्गत सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करवंदिया पीएनबी बैंक के समीप घात लगाए अपराधियों ने पेट्रोल कर्मी से 15 लाख रुपये की छिनैती की घटना को अंजाम दिया है। घटना बुधवार की सुबह लागभग 10 बजे के आसपास की बताई ज

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
30 मार्च 2022, 05:48 PM IST (30 मार्च 2022) अपडेट: 15 अक्टूबर 2026, 03:08 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

सासाराम(कार्यालय)। रोहतास जिला अंतर्गत सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करवंदिया पीएनबी बैंक के समीप घात लगाए अपराधियों ने पेट्रोल कर्मी से 15 लाख रुपये की छिनैती की घटना को अंजाम दिया है। घटना बुधवार की सुबह लागभग 10 बजे के आसपास की बताई जाती है। जानकारी के अनुसार बैंक हड़ताल की वजह से 2 दिनों से बंद बैंक के कारण करवंदिया सर्विसेज पेट्रोल पंप कर्मी उपेंद्र कुमार 2 दिनों की जमा राशि 15 लाख रुपए लेकर पीएनबी बैंक में जमा करने जा रहे थे उसी दौरान पीएनबी बैंक के समीप घात लगा कर बैठे अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मी को कट्टा दिखा पैसा छीन कर ले भागे। पीड़ित पेट्रोल पंप कर्मी ने बताया कि बुधवार की सुबह चार पहिया वाहन से पैसा जमा करने के लिए करवंदिया स्थित पीएनबी बैंक पहुंचा जैसे ही अपने कार का दरवाजा खोल कर बैंक के गेट के समीप पहुंचा वैसे ही गेट के पास खड़े दो अपराधियों ने बंदूक का भय दिखाकर पैसा ले भागे। घटना की सूचना पीड़ित ने तत्काल अपने पेट्रोल पंप मालिक को दिया। पीड़ित ने बताया कि यह उसके साथ दूसरी बार ऐसी घटना हुई है। इसके पूर्व भी 9 महीना पहले बांसा में भी अपराधियों ने बंदूक का भय दिखाकर पेट्रोल पंप का 9 लाख 32 हजार रुपये छीन कर ले भागे थे।

घटना में शामिल अपराधियों की जल्द होगी गिरफ्तारी

वहीं घटना की सूचना पर रोहतास एसपी आशीष भारती घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी लिया। साथ ही साथ पीड़ित व्यक्ति से भी काफी देर तक बात कर पूरी घटना की जानकारी लिया। एसपी ने बताया कि घटना की जानकारी लेने के बाद एवं सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जो जानकारी मिली है उसमें तीन लोगों की संलिप्तता देखने को मिली है। उन्होंने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित करके लगातार छापामारी अभियान चलाए जा रहे हैं और जल्द ही लूट की घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार करके लूटे पैसे की रिकवरी की जाएगी।