समस्तीपुर : जिले के वारिसनगर प्रखंड के मथुरापुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत सारी पंचायत मे 12 वर्षीय बालक की हत्या कर अपराधियों ने शव को जारी में फेंक दिया बताया जाता है कि 14 अगस्त के दिन बच्चा दोपहर अपने विद्यालय से घर आता है पुनः वो घर से निकल पास के दुकान से बिस्कुट खरीदने जाता है,लेकिन वह देर शाम तक अपने घर वापस नहीं आता है । देर शाम से परिजनों ने अपने स्तर से बच्चे को काफी खोज बीन किया लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चला , तब जाकर परिजनों ने 15 अगस्त की अपराहन ग्यारह बजे के करीब एक लिखित आवेदन ओपी थाना में देकर बच्चों के बरामदगी कि गुहार लगाया,लेकिन बच्चे की बरामदगी नहीं हो पाया। 16 अगस्त की सुबह के करीब 5 बजे एक महिला (मालिन) फूल तोड़ने के लिये बगल के फुलबारी में गई हुई थी तो पास के झारि में एक पेड़ के नीचे उक्त बालक का शव देख इसकी सूचना परिजनों को दिया।(12 वर्षीय बालक की )
उधर शव की सूचना मिलते ही खबर जंगल की आग कि तरह फ़ैल गई। देखते हीं देखते सैकड़ों की संख्या में लोगों का भिर जुट गई।इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना मथुरापुर ओपी को दिया।लेकिन पुलिस के लेट लतीफा के कारण लोगों ने पुलिस के आने से पूर्व हीं शव को निकाल समस्तीपुर खानपुर मुख्य सड़क सारी मोर के पास सड़क पर शव रख यातायात बाधित कर दिया। और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दिया।परिजनों का आरोप था कि बच्चे के गुमशुदगी की सूचना लिखित रूप में 15 अगस्त को करीब 11:00 बजे मथुरापुर ओपी को दिया गया।परिजनों का आरोप था कि बच्चे को ढूंढने के एवज में थाने में ₹10 हजार की मांग किया गया। जहां ₹10 हजार ना देकर 15 सो रुपए पुलिस को देकर बच्चे कि बरामदगी की गुहार लगाई। जिसके बाद संध्या में पुलिस आवेदक के घर जाकर मामले की जांच करती है जांच उपरांत बच्चों को ढूंढने के लिए वहां भी पैसे का मांग किया जाता है जहां पीड़ित परिजनों के द्वारा पुनः ₹2000 पुलिस प्रशासन को दिया जाता है। उसके बाद प्रशासन बच्चे को ढूंढने में असफल साबित होती है करीब 48 घंटे बीत जाने के बाद उक्त बच्चे का शव पास के ही फूल बागान के समीप पाया जाता है। इसको लेकर परिजनों ने कई घंटों तक सड़क जाम कर पुलिस अधीक्षक को बुलाने की मांग पर अड़े रहे।
तब जाकर मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार घटनास्थल पर पहुंचते हैं जहां पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर घटना में संलिप्त लोगों के ऊपर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। इस बाबत मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि परिजनों के निशानदेही पर घटना में संलिप्त लोगों की जल्द हीं गिरफ्तारी की जाएगी। वही पुलिस के द्वारा मांगे गए पैसे की जांच कर उन पर भी कार्रवाई किया जाएगा। तब जाकर लोगों ने जाम को हटाया,जहां से पुलिस मृतक को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।