mediadarshan

राहुल गांधी की सांसदी जाने पर आया गिरिराज सिंह का बयान, कहा- ‘लालू के श्राप की वजह से…’

पटना डेस्क: राहुल गांधी को पिछले दिनों मोदी सरनेम को लेकर दिए विवादित बयान के कारण कोर्ट की तरफ से 2 साल की सजा हुई थी। इसके साथ ही उनकी सांसद की सदस्यता भी रद्द की गई। जिसके बाद अब अनेक पॉलिटिकल पार्टियां इस पर अपनी राय दे रहे हैं।

 

 

OMG: सगाई के बाद लड़के की लगी सरकारी नौकरी तो शादी से किया इंकार, वधू पक्ष को देखकर भागा परिवार!

 

 

 

दरअसल, रोहिणी आचार्या ने राहुल गांधी की सांसदी जाने पर अपने पिता लालू प्रसाद की बात की और अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने वह बोल दिया है, जो रोहिणी नहीं लिख-बोल सकी थीं। गिरिराज ने कहा कि राहुल गांधी को लालू प्रसाद यादव का श्राप लगा है। जब चारा घोटाले में आदेश आने पर लालू यादव की सदस्यता जाने वाली थी तो राहुल गांधी ने इससे राहत देने वाला अध्यादेश फाड़ दिया था, अब लालू के श्राप के कारण ही राहुल के कोर्ट से दोषी साबित होते ही सांसदी गई है।

 

 

 

सीएम नीतीश पर चिराग का डबल अटैक, विपक्षी एकता को फेल करने में लगे हैं मुख्यमंत्री!

 

 

 

बता दें, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी की सांसदी जाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया में लालू प्रसाद यादव को याद किया है। उन्होंने कहा- ‘राहुल गांधी को लालू प्रसाद यादव का श्राप लगा है। जब चारा घोटाले में आदेश आया था और लालू प्रसाद की सदस्यता जाने वाली थी, तब राहुल गांधी उनसे नहीं मिलते थे। राहुल गांधी ने तब ऐसे मामले में अपील के प्रावधान से संबंधित अध्यादेश को फाड़ दिया था। तब लालू प्रसाद ने राहुल गांधी को श्राप दिया था, अब वह फलित हुआ है।’

 

 

 

 

फिर पलटी मारने की तैयारी में नीतीश कुमार! क्या तेजस्वी का प्लान भी नहीं आ रहा काम?

 

 

वहीं, रोहिणी आचार्या ने राहुल को लेकर लिखा था कि, “भाजपा का चाल-चरित्र पापा सब समझते थे। इसीलिए तो 2013 में इन्होंने इस अध्यादेश का विरोध किया था। उन्हें पहले से ही अनुभूति थी कि अगर भूल से भी भाजपा सत्ता में आ गई तो इसी अध्यादेश के बल पर देश के लोकतंत्र को कुचला करेगी और आज वही हुआ। राहुल गांधी जी नासमझी के शिकार हो गए और जाने-अनजाने में ही ऐसी गलती कर बैठे, जिसकी सजा आज देश के विपक्षी पार्टी के नेताओं को झूठे केस-मुकदमों की जाल में उलझ कर अपनी सदस्यता गंवानी पड़ रही है।”

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Scroll to Top