mediadarshan

OMG: सगाई के बाद लड़के की लगी सरकारी नौकरी तो शादी से किया इंकार, वधू पक्ष को देखकर भागा परिवार!

पटना डेस्क: एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक लड़का और लड़की की शादी 5 फरवरी को तय हुई थी और दोनों की धूमधाम से सगाई भी हो गई थी। लेकिन जैसे ही लड़के की सरकारी नौकरी लगी। उसने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। दरअसल ये पूरा मामला बिहार के जहानाबाद का है। शादी से मना करने के बाद लड़की वाले उनके घर पहुंचे। मानमनौव्वल करने लगे। इस बीच लड़का का पिता घर से भाग निकला। लड़की वाले भी उनके पीछे भागे। रास्ते पर पकड़ा। फिर तो बीच सड़क पर ही होने लगी तू तू मैं मैं हो गई है।

 

 

 

बिहार में जीजा ने दिया साली को शादी का ऑफर, मना करने पर पत्नी के साथ उसे भी पिलाया जहर

 

 

 

 

 

एक रिपोर्ट के अनुसार दोनो परिवारों की रजामंदी से 5 फरवरी को लड़का-लड़की की सगाई हुई। सगाई के बाद कुछ दिनों तक दोनों परिवारों के बीच काफी अच्छा संबंध बना रहा। हाल, में लड़का का सीटेड का रिजल्ट होने के बाद लड़के के परिवार वालों ने शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद लड़की के परिजन लड़के के घर पहुंच गए और मानमनौव्वल करने लगे।

फिर लड़के के पिता मौके से भाग निकले। लड़की के परिजनों ने फिदा हुसैन रोड के समीप पकड़ लिया। दोनों ही परिवारों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। जबकि दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ था। लड़की वालों का कहना था कि नौकरी लगने वाली है, इसलिए लड़का के पिता के मन में लालच है. इनलोगों ने लड़का को भी भगा दिया है।

वहीं, लड़के का पिता इस बात से इंकार करता रहा। उसका कहना था कि लड़का ही शादी करने से इंकार कर रहा है.. उन्होंने कहा कि “सगाई के बाद सब कुछ ठीक-ठाक था। हमलोग शादी की तैयारी कर रहे थे। लेकिन, जैसे ही लड़का का सीटेट का रिजल्ट आया उसके पिता के मन में दहेज का लालच आ गया। वे दहेज के लिए शादी करने से इंकार कर दिये। रीति रिवाज के साथ मंदिर में सगाई हुई थी। लेकिन अब वो शादी से मना कर रहा है।”

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Advertisment

Scroll to Top