मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

अच्छा तो ये बात है तब न डेंगू पर नगरपरिषद नही कर रही है कोई चर्चा,

दाऊदनगर : शहर में मच्छर की टीम बेख़ौफ हैं। नालियों में मच्छर आराम से अपनी आबादी दिन दूनी, रात चौगुनी बढ़ाने में लगे हैं। आखिर इतना बिना डर भय के यह टीम घूम कैसे रही है ? फॉगिंग का छिड़काव भी नही हो पा रहा है ।पता किया तो मालूम चला कि  जब नालि

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
23 सितंबर 2023, 03:05 PM (23 सितंबर 2023) 153 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
दाऊदनगर : शहर में मच्छर की टीम बेख़ौफ हैं। नालियों में मच्छर आराम से अपनी आबादी दिन दूनी, रात चौगुनी बढ़ाने में लगे हैं। आखिर इतना बिना डर भय के यह टीम घूम कैसे रही है ? फॉगिंग का छिड़काव भी नही हो पा रहा है ।पता किया तो मालूम चला कि  जब नालियों की सफाई कराई जा रही थी तो मच्छरों ने इसका जमकर विरोध किया था। गुस्सा-गुस्सा कर साफ करने वाले सफाई कर्मियों को इतना काटा था  कि इनके हौसले पस्त हो गए। सफाई कर्मियों की पूरी फौज ने इनके सामने अपने  हथियार डाल दिए थे। जब  नगर परिषद कार्यालय में आकर सफाई कर्मियों ने  इनके उग्र विरोध की चर्चा की तो अध्यक्ष से लेकर सभी पार्षद और अधिकारी-कर्मचारियों तक ने उनके विरोध को जायज माना था।

बहियारा में धूमधाम से मना पूर्व सांसद आरके सिन्हा का जन्म दिन

फिर रणनीति बनाई गई कि काम ऐसा हो कि पब्लिक को भी लगे की काम हो गया। मच्छरों को भी लगे कि उनके हित को सुरक्षित रखा गया है। ऐसा ही हुआ। थोड़ी बहुत फागिंग की छिड़काव हो गई।मच्छर के आंदोलन तो काम कर गया पर लोगो की नींद हराम है।मच्छर अब  अगरपति से पूजा करने पर भी नही भाग रहे हैं।जाली लगाने से गर्मी लग रही है ।वह तो भला हो बिजली विभाग का जिससे कुछ राहत मिल रही है।लोगो को डर है कि उन्हें कहीं मच्छर  आशीवार्द के रूप डेंगू व मलेरिया न दे दें क्योंकि  स्वास्थ्य विभाग में दवा का भी अकाल है।  स्वास्थ्य केंद्र में दवा कम मिलने पर परेशान मरीजों को कर्मचारी समझा रहे हैं कि भैया क्या करें दवा कम है थोड़ा तुम भी एडजस्ट करो।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!